{"_id":"61cb67369d5dd8375957dcef","slug":"cheating-from-consumers-in-the-name-of-paying-electricity-bill-in-atal-seva-kendra-rohtak-news-rtk634149594","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल सेवा केंद्र में बिजली बिल भरने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल सेवा केंद्र में बिजली बिल भरने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला। कस्बे में अटल सेवा केंद्र पर एक कर्मचारी द्वारा उपभोक्ताओं से बिजली भरने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारी ने उपभोक्ताओं से बिल के पैसे तो ले लिए, लेकिन निगम की रसीद न देकर अटल सेवा केंद्र की बिना हस्ताक्षर युक्त रसीद दे दी। अब निगम ने पुराना बिल जोड़कर भेजा तो उपभोक्ताओं को गड़बड़ी अहसास हुआ। सीएससी जिला प्रबंधक ने कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया है और बिजली निगम को रिकवरी का भरोसा दिया है।
बिजली निगम के मुताबिक बिल बनाने व भरने का ठेका निजी कंपनी को दिया हुआ है। नवंबर व दिसंबर माह में अटल सेवा केंद्र की तरफ से सांपला बिजली कार्यालय में उपभोक्ताओं के बिजली बिल भरने के लिए एक व्यक्ति नियुक्त किया गया। सीएससी वाले व्यक्ति ने उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की कंप्यूटराइज रसीद न देकर अटल सेवा केंद्र की रसीद दे दी। उस पर न तो फोन नंबर भरा गया और नहीं हस्ताक्षर किए। पैसे लेता रहा और रसीद देता रहा। इस दौरान सेकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा कर दिए। निगम द्वारा दोबारा बिजली बिल भेजा तो पहले वाला बिल जोड़ कर भेजा गया। दोगुना बिल देख उपभोक्ताओं के होश उड़ गए। तभी से उपभोक्ता अपने दुगने आए बिलों को लिए निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे। दुगने बिलाें का मामला बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार सिक्का के पास पहुंचा। उन्हें सीएससी के जिला सेंटर को सूचना दी। सीएससी जिला प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने एसडीओ को लिखित में स्वीकार किया है कि बिल भरने वाले व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन किया हैं। 22 दिसंबर को उसे हटा दिया गया है। जो राशि निगम की होगी वह उस से प्राप्त की जाएगी।
एसडीओ सुनील कुमार का कहना है कि इस संबंध में अटल सेवा केंद्र जिला प्रभारी को अवगत करा दिया गया है। अगर उपभोक्ताओं के बिलों में फर्जीवाड़ा मिला तो उसके लिए अटल सेवा केंद्र जिम्मेदार होगा।