{"_id":"6626d9751d62efc9120d9114","slug":"cheated-of-rs-227-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-jhajjar-news-c-199-1-sroh1009-116088-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विदेश भेजने के नाम पर 2.27 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विदेश भेजने के नाम पर 2.27 लाख रुपये ठगे
Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। शामलों कलां निवासी लड़की को विदेश भेजने का झांसा देकर 2.27 लाख रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शामलों कलां निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी भतीजी जिया जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। उसकी भतीजी के पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अक्षय मार्क बताया। जिसने उसको बताया कि वह विद्यार्थियों को विदेश भेजने का काम करता है। उसकी भतीजी जिया भी विदेश जाना चाहती थी, जिसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया और उसके कहे अनुसार दो अलग-अलग बैंक खातों में 2.27 लाख रुपये डाल दिए। रुपये डलवाने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पीएसआई पूजा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।