{"_id":"f18efee6bd40bf388b8cb3180d46c82c","slug":"chathpooja-in-rohtak-given-water-to-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
लोक आस्था के छठ पर्व पर शहर में दीपावली जैसा माहौल रहा। दिल्ली बाईपास
विज्ञापन
स्थित जेएलएन नहर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूजा और लोकगीतों
का दौर देर रात से ही शुरू हो गया था। छठ पर्व के आखिरी दिन घाट दीपों और
आतिशबाजी से रोशन था। हजारों की संख्या में लोगों ने बुधवार को उगते सूर्य
को अर्घ्य दिया।
बुधवार को दिल्ली बाईपास स्थित जेएलएन नहर के साथ सेक्टर-1 और सेक्टर-4 की नहर पर महाछठ व्रत के पारण के दिन हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पहुंची। फिर, नहर में उतरकर सूर्य देव को परिवार सहित अर्घ्य दिया। इस दौरान अपने परिवार के साथ बच्चों और पति की दीर्घायु के लिए भी मंगलकामना की। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही उनका 36 घंटे का उपवास पूरा हुआ।