फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chance to win one crore rupees from Mera Bill-Mera Adhikar Scheme: Deputy Commissioner

मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना से एक करोड़ रुपये जीतने का मौका : उपायुक्त

Tue, 14 Nov 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chance to win one crore rupees from Mera Bill-Mera Adhikar Scheme: Deputy Commissioner
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना के तहत सरकार ने नागरिकों को एक करोड़ इनाम के साथ कई अन्य आकर्षक इनाम जीतने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए उपभोक्ता हर खरीद पर जीएसटी बिल जरूर लें और आकर्षक इनाम जीतने का मौका पा सकते है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना चलाई गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि टैक्स चोरी पर नकेल कसने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के जरिए सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा वह web.merabill.gst.gov.in पर जाकर पर जाकर जीएसटी बिल अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


हर माह पांच तारीख तक बिल अपलोड करने वाले होंगे उपभोक्ता ड्राॅ के पात्र

मेरा बिल-मेरा अधिकार कार्यक्रम के तहत पिछले महीने के दौरान जारी किए गए बिल को हर माह की पांच तारीख तक संबंधित एप्लिकेशन पर अपलोड करने वाले उपभोक्ता ही ड्राॅ के पात्र होंगे। तिमाही आधार पर ड्रॉ निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ के लिए विचार किए जाने वाले इनवॉइस का न्यूनतम मूल्य 200 रुपये रखा गया है। बिल इनवॉइस आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध मोबाइल एप्लिकेशन ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ के साथ-साथ वेब भी अपलोड किए जा सकते हैं। मासिक ड्राॅ में 10-10 हजार रुपए के 800 पुरस्कार तथा 10-10 लाख रुपए के दो पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं तिमाही आधार पर निकाले जाने वाले ड्रा के दो विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed