{"_id":"617718b7b7eb131cc2315e44","slug":"chain-snatched-in-chhoturam-nagar-and-purse-snatched-in-janata-colony-rohtak-news-rtk628102615","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में टहल रही महिला से चेन झपटी, दो दिन में लूट-स्नैचिंग की 5 वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में टहल रही महिला से चेन झपटी, दो दिन में लूट-स्नैचिंग की 5 वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। त्योहारी सीजन में लूट व झपटमारी की वारदात रोकना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती साबित हो रही है। दो दिन के अंदर जिले में छह वारदात हो चुकी हैं। शहर के छोटूराम नगर में गली में टहल रही महिला की चेन तोड़कर युवक फरार हो गया। वहीं जनता कॉलोनी में सोमवार शाम को बाइक सवार व्यापारी की पत्नी से झपटा मारकर पर्स छीनकर ले गया। नए पुलिस कप्तान उदय सिंह मीणा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। उनका साफ कहना है कि लूट व झपटमारी रोकना पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए जल्द सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे।
.......
चेन तोड़कर भाग रहा युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
पुलिस के मुताबिक महिला रूबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छोटूराम नगर की गली नंबर 6 में रहती है। शनिवार रात करीब 8 बजे बेटी वंशिका के साथ गली में टहल रही थी। अचानक पीछे से पैदल ही एक युवक आया और झपटा मारकर उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम में शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में युवक नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में भागते समय दिखाई दे रहा है। युवक ने टी-शर्ट, सफेद रंग की पेंट और पैरों में स्लीपर पहन रखे थे।
............
जेठानी के साथ लौट रही थी अनाज मंडी के व्यापारी की पत्नी
जनता कॉलोनी निवासी सचिन गुप्ता ने बताया कि उनका अनाज मंडी के पास स्टेशनरी का कारोबार है। उसकी पत्नी बिंदु गुप्ता सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी जेठानी सुनीता के साथ शिवाजी कॉलोनी में गई थी। वापस आते समय जब तारा होटल वाली गली में पहुंची तो वीटा बूथ के पास बाइक पर एक युवक आया और झपटा मारकर उसका बैग छीनकर ले गया। बिंदु ने शोर मचाया, लेकिन युवक तेजी से भाग गया। पर्स में 1200 की नकदी व मोबाइल फोन था। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच-पड़ताल की। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ताकि झपटमार का सुराग लग सके।
विज्ञापन
........
ये हो चुकीं वारदात
: 23 अक्तूबर की शाम गोहाना रोड पर हनुमान मंदिर के सामने दो युवक हथियारों के बल पर कार लूटकर ले गए।
: 23 अक्तूबर की रात दो युवक रामगोपाल कॉलोनी में देर रात करीब 11 बजे फैक्टरी मालिक से 35 हजार की नकदी व मोबाइल छीन ले गए।
: 23 अक्तूबर की रात को भाली गांव के पास कार सवार चार युवकों ने बाइक सवार भाली निवासी रणबीर सिंह से डेढ़ हजार की नकदी व मोबाइल छीना।
: 24 अक्तूबर को दिनदहाड़े दिल्ली रोड पर खरावड़ के पास चार युवक चरखी दादरी के युवक सोमबीर से पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटकर ले गए, जिसमें पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। गाड़ी भंभेवा के पास मिली।
..........
नए एसपी से संभाला कार्यभार, बोले-अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना मेरी प्राथमिकता
: 2016 बैच के आईपीएस हैं उदय सिंह मीणा, 18 माह गोहाना के एएसपी रहे
रोहतक। नए पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया, जबकि एसपी राहुल शर्मा तीन साल के लंबे कार्यकाल के बाद सोनीपत रवाना हो गए। मीणा 2016 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले 18 माह तक गोहाना में एएसपी के तौर पर काम कर चुके हैं। अब पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में एसपी टेलीकॉम के तौर पर तैनात थे।
राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले एसपी उदय सिंह मीणा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना है। हर व्यक्ति को अपनी जायज मांगों को कानून के दायरे में रहकर रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। जो कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। दूसरी उनकी प्राथमिकता अपराधियों में खौफ पैदा करने की है, ताकि आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। लूट व झपटमारी की वारदात रोकना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री व अवैध कारोबार रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। लोगों की शिकायतों को भी प्रभावी तरीके से सुना जाएगा और शिकायतों को जल्द हल करने के प्रयास किए जाएंगे।
जल्द डीएसपी-थाना प्रभारियों की बैठक लूंगा
एसपी ने बताया कि अभी रोहतक के माहौल को समझ रहे हैं। जल्दी डीएसपी व सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेंगे। यहां तक कि थानों का भी दौरा करेंगे।