फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chain snatched from woman walking in Sector 1, third incident in 10 days

सेक्टर एक में सैर कर रही महिला से चेन झपटी, 10 दिन में तीसरी वारदात

Sun, 19 Sep 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from woman walking in Sector 1, third incident in 10 days
रोहतक। शहर में झपटमारी की वारदात थम नहीं रही हैं। सेक्टर एक में काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक गली में सैर कर रही महिला से चेन झपटकर ले गया। वारदात शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हुई है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि महिला बिमला पाराशर ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर एक में किराये पर रहती है। पति अनिल शर्मा के साथ घर के पास गली में ही सैर कर रही थी। शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर काले रंग की स्कूटी पर एक युवक आया, जिसने हेलमेट लगा रखा था। नजदीक आते ही युवक ने झपटा मारकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नहीं हाथ आ रहा झपटमार
शहर के पॉश इलाके में 10 दिन में झपटमारी की तीसरी वारदात हो चुकी है। सेक्टर एक में ही ताऊ देवीलाल पार्क से सैर करके लौट रही महिला और नए बस स्टैंड के नजदीक बसंत विहार से एक दिन में ही स्कूटी सवार चेन तोड़कर ले गया था। अभी तक पुलिस उसे काबू नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed