{"_id":"899338c1f14f34b68306d14f9f53a580","slug":"cctv-on-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर दिखाई देगा शहर के चौराहों और बाजारों का नजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर दिखाई देगा शहर के चौराहों और बाजारों का नजारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी चौराहों और प्रमुख बाजारों का नजारा जल्द ही मोबाइल पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
क्योंकि नगर निगम शहर में 23 जगहों पर 75 सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा, जिसके लिए शासन को 1.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
वहां से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद ही कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। शहर में लगने वाले कैमरे पूरी तरह से हाईटेक होंगे, जिनको जोड़ने में केबल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
बल्कि उनको इंटरनेट के सहारे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा और जिनके पास उसका आईपी एड्रेस होगा, वह मोबाइल पर भी चौराहों व बाजार की तस्वीर देख सकेंगे।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था का दायरा कड़ा करने के लिए नगर निगम ने बीड़ा उठाया है जो अब शहर के चौराहों और प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे के रूप में तीसरी आंख लगाने की तैयारी कर रहा है। पहले भी कुछ जगह पर चंद सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन वह केबल से जुड़े होने के कारण नहीं चल सके। इसके अलावा उनकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं थी और इस समय उनका कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस कारण ही अब ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना तैयार की गई है जो पूरी तरह से हाईटेक होंगे। इसके लिए निगम में 23 जगहों पर 75 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव पास हो गया है और उसके लिए डेढ़ करोड़ के बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से इसपर मुहर लगते ही ठेका छोड़ा जाएगा और शहर के हर चौराहे के साथ ही प्रमुख बाजारों में तीसरी आंख की निगरानी शुरू हो जाएगी।
इंटरनेट से जुड़ेंगे कैमरे, निगम में बनेगा कंट्रोल रूम
जिन सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव बनाया गया है, वह ऐसे ही हाईटेक नहीं है। बल्कि उनमें केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनको इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है। शहर के चौराहों और प्रमुख बाजारों में कैमरे लगाने के बाद उन सभी का एक कंट्रोल रूम होगा जो नगर निगम कार्यालय में बनाने की तैयारी है। उन सभी सीसीटीवी कैमरों को एक आईपी एड्रेस से अटैच कर दिया जाएगा और उस आईपी एड्रेस के सहारे ही वह कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे। इसके साथ ही जिस आईपी एड्रेस से कैमरे जोड़े जाएंगे, उसके सहारे मोबाइल में एप्लीकेशन डालकर किसी भी जगह ही पिक्चर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
इन चौराहों और प्रमुख बाजारों में कैमरे लगाने की तैयारी
जिन 23 चौराहों और प्रमुख बाजारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए चुना गया है, उनमें पूरा शहर कवर करने की योजना है। जिससे कोई ऐसी जगह नहीं बच सके, जहां तीसरी आंख का दायरा नहीं हो। इसके लिए दिल्ली बाईपास, पावर हाऊस, मेडीकल मोड़, डी पार्क, अशोका चौक, सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, छोटूराम चौक, शांत मई चौक, भिवानी स्टैंड, पुराना बस अड्डा, शीला बाईपास, गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, किला रोड, बड़ा बाजार, बाबरा बाजार, गांधी कैंप आदि है।
छेड़छाड़ कम होगी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
यहां बाजारों में आये दिन छेड़छाड़ के मामले होते हैं तो आपराधिक घटनाएं भी होती रहती है। अभी किसी भी जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण घटना होने के बावजूद अपराधियों को पकड़ने में परेशानी होती है। शहर में चौराहों और प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगने से छेड़छाड़ कम होगी तो अपराधियों पर शिकंजा भी कसा जाएगा। क्योंकि मनचलों के अंदर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का डर रहेगा और अपराधी भी पकड़ में जल्द आ एंगे।
नगर निगम की ओर से शहर के चौराहों और प्रमुख बाजारों में 23 जगह 75 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बार हाईटेक कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिनको इंटरनेट के सहारे जोड़ा जाएगा। उससे शहर में होने वाली हर घटना कैमरे में कैद हो जाएगी। दलबीर सिंह फौगाट, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम