{"_id":"68c9d5585a2fef5adf0adc60","slug":"cbse-national-swimming-competition-starts-today-at-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-728366-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता आज से
Wed, 17 Sep 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
27 एमडीयू में सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां करते खिलाड़ी। स्रोत : एमडीयू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में बुधवार से सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू होगी। यह प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। भारत व विदेश के कुल 9 जोन की 300 टीमों के लगभग 750 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों के 60 इवेंट्स में प्रतिभा और जल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
यूसीएस निदेशक प्रो. सुनीता सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित तैराक और रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली शिवानी कटारिया बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हिमांशु नांदल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सचिव मनोज हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 17 सितंबर को सुबह 10 बजे डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न आयु वर्गों की तैराकी स्पर्धाएं एमडीयू के आधुनिक स्विमिंग पूल में आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है।
खाड़ी देशों-दुबई, कतर और ओमान की टीमें हिस्सा लेंगी
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खाड़ी देशों- दुबई, कतर और ओमान के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा व खिलाड़ियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त होगा।