फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Caught a canter full of rags going to Baghpat in UP

यूपी के बागपत जा रहा कटड़ों से भरा कैंटर पकड़ा

Tue, 15 Feb 2022 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Caught a canter full of rags going to Baghpat in UP
रोहतक। सांपला में पुलिस ने हिसार से यूपी के बागपत जा रहे कटड़ों से भरे कैंटर को पकड़ा है। कैंटर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान भैसरू खुर्द निवासी मंजीत सहरावत ने सूचना दी कि वह एक कैंटर में ठूंस-ठूंस कर कटड़े भरे गए हैं और कैंटर हिसार स्थित उकलाना के गांव पावड़ा से यूपी के बागपत जा रहा है। सांपला में पुलिस ने कुलताना चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की। रोहतक की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया। कैंटर की जांच की तो अंदर 8 कटड़ों सहित 11 पशु बंधे मिले। उनके चारे व पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। साथ ही कैंटर चालक पशुओं को यूपी ले जाने का लाइसेंस व मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं दे सका। पुलिस ने तुरंत आरोपी हिसार के पावड़ा निवासी राजबीर सिंह व परिचालक सन्नी व उनके तीसरे साथी कृष्ण के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed