फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cash-mobile robbed from vegetable vendor in head injury

सिर में चोट मार सब्जी विक्रेता से नकदी-मोबाइल लूटा

Thu, 19 Mar 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cash-mobile robbed from vegetable vendor in head injury
घायल सब्जी विक्रेता
कच्चा बेरी रोड पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक सब्जी विक्रेता से तीन लुटेरों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पैदल आए आरोपियों ने सब्जी विक्रेता के साथ वारदात को ठीक उसी अंदाज में अंजाम दिया, जिस अंदाज में पिछले 10 दिनों में 10 वारदात हो चुकी हैं। लूट गिरोह के गुर्गों ने पहले सब्जी विक्रेता को पीछे से गर्दन से पकड़ा, इसके बाद दूसरे ने उसे गिराकर मारपीट कर बेहोश किया। इसके बाद नकदी व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जनता कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय सब्जी विक्रेता योगिंद्र गुप्ता ने बताया कि वह 30 साल से सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम कर रहा है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह 5 बजे सब्जी मंडी जा रहा था। जब वह गेट नंबर 3 के पास पहुंचा तो वहां तीन युवक मौजूद थे। युवकों में से एक युवक ने योगिंद्र का पीछे से गर्दन पकड़ मुंह को दबोच लिया। इसके बाद दूसरे ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसकी जेब से 500 रुपये व मोबाइल फोन ले गए। जब उसे होश आया तो उसके सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उसने परिजनों को व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-1
8 मार्च को गोकर्ण चौकी पुलिस को दी शिकायत में जींद के गतौली निवासी धमेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली मेट्रो सिक्योरिटी में काम करता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह रोहतक से जींद चौक के लिए पैदल जा रहा था। जब वह बाबा बालक नाथ के डेरे के करीब पहुंचा तो दो युवकों ने उसे पीछे की ओर से पकड़ कर नीचे गिरा दिया और उसकी जेब से 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन निकाल कर फरार हो गए। धमेंद्र ने कुछ दूर जाने के बाद किसी राहगीर के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
गुरुनानकपुरा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। वीरवार रात करीब 10 बजे वह पाड़ा मोहल्ला में सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में भाटिया स्कूल के पास तीन युवक आए। एक लड़के ने उन्हें पकड़ लिया और दो युवक उसकी जेब से करीब चार हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। मामले के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।
केस-3
कच्चा बेरी रोड पर रविवार सुबह करीब 5 बजे सब्जी मंडी के आढ़ती संतलाल से चाकू के बल पर दो आरोपियों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व संतलाल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया।
किला रोड निवासी व दुकानदारों ने बताया कि लुटेरे सात दिन में करीब सात वारदात को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें तीन वारदात की सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। इनमें शिवाजी कॉलोनी स्थित मंदिर में चोरी, रविवार सुबह सब्जीमंडी आढ़ती से चाकू की नोंक पर लूट और किला रोड बाजार में चौकीदार को बेहोश कर उससे लूटपाट की वारदात प्रमुख है। लोगों का कहना है कि तीन लुटेरों के गिरोह में से एक लुटेरा पहले पीछे से गर्दन पकड़ता है, पीड़ित कुछ समझ पाता है उससे पहले दूसरा लुटेरा टांग खींचकर नीचे गिरा देता है और तीसरा आरोपी कोई बेहोशी वाली दवा सुंघाकर नकदी व मोबाइल सहित अन्य सामान की लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुरानी सब्जीमंडी थाना क्षेत्र और सिटी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की वारदात पर अंकुश लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए चार-चार मुलाजिमों की चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें दो टीम सिटी थाना क्षेत्र व दो टीम पुरानी सब्जीमंडी थाना क्षेत्र में तैनात रहेंगी। यह टीम सिविल ड्रेस में होगी, सभी मुलाजिम हथियारों से लैस होंगे। संदिग्धों पर निगरानी रखी जाएगी। रात 8 बजे से 2 बजे तक एक शिफ्ट व दूसरी शिफ्ट सुबह 4 बजे से 6 बजे तक होगी।
- राहुल शर्मा, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed