Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case registered against Sarpanch, employees staged strike for 3 hours

Rohtak News: सरपंच के खिलाफ केस दर्ज, कर्मचारियों ने 3 घंटे दिया धरना

Fri, 23 Aug 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 Aug 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Sarpanch, employees staged strike for 3 hours
23jjrp34 बेरी बिजली निगम में कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामलें को लेकर रोष प्रदर्शन करते हु
बेरी। बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ गांव बिसाहन के सरपंच और बेटों द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन कर्मचारियों ने सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली निगम प्रांगण में विरोध जताते हुए अधिकारियों व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान कुलदीप के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तीन घंटे तक धरना दिया। कुलदीप का कहना था कि रात्रि में कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे और गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग ने दादागिरी दिखाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सरकारी फोन को भी दीवार में मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह था मामला

पाना चुल्याण में स्थित जाट धर्मशाला के कमरे में कई वर्षो से बिजली निगम का शिकायत केंद्र बना है। वहीं गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग ने अपना कार्यालय बनाया है। 21 अगस्त की रात को शिकायत केंद्र पर कर्मचारियों के साथ गांव बिसहान के सरपंच व उसके बेटों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में निगम के अधिकारियों की शिकायत पर गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।-जयपान, जांच अधिकारी बेरी शहर चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed