फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   case of fraud registered against five people including newly wed bride in Rohtak

Rohtak: नई नवेली दुल्हन समेत पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, लड़की ने सुहागरात पर कर दी जेवरात व नकदी की मांग

Fri, 28 Jun 2024 01:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

गांव इंद्रगढ़ निवासी एक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह विवाहित था और उनके परिवार से घरोठी निवासी रामनिवास और रोहतक निवासी पूनम ने अपने आप को एक सामाजिक संस्था का सदस्य बताते हुए गरीब लड़कियों की शादी कराने की बात कही।

विज्ञापन
case of fraud registered against five people including newly wed bride in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

रोहतक के लाखन माजरा थाने में एक युवक ने अपनी नई नवेली दुल्हन और उसके सहयोगियों के खिलाफ ठगी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों का एक गिरोह है और फर्जी संस्था बनाकर लोगों को ठगने और लूटने का काम करते हैं। पुलिस ने दुल्हन और उसके दो सहयोगियों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव इंद्रगढ़ निवासी एक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह विवाहित था और उनके परिवार से घरोठी निवासी रामनिवास और रोहतक निवासी पूनम ने अपने आप को एक सामाजिक संस्था का सदस्य बताते हुए गरीब लड़कियों की शादी कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के बठिंडा कल्जा रानी अतर सिंह वाला निवासी गगनदीप कौर को गरीब परिवार की है। ऐसे में उसकी शादी का प्रस्ताव रखा उनके साथ गया। इसी बीच रामनिवास और पूनम ने संस्था के नाम पर पौने दो लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्था इस तरह की गरीब लड़कियों के जीवन संवारने पर यह पैसा खर्च करती है। परिवार के लोगों ने उनकी बात मानते हुए पौने दो लाख रुपये दे दिए। 20 मई 2024 को रोहतक में कोर्ट मेरिज करा दी गई और जब शादी करने के बाद घर पहुंचे तो सुहागरात पर गगनदीप कौर ने उसके खाते में एक लाख रुपये डाले जाए, उसके पर्स में रखने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाए और करीब एक लाख रुपये के जेवरात खरीदवाने की मांग की। उसके बाद ही सुहागरात मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने कहा कि वह जल्द ही दिला देगा तो दुल्हन ने कहा कि वह शादीशुदा है और उनका पति गुरजीत सिंह है। उनका एक गिरोह है जो अविवाहित लोगों को शादी के बहाने से ठगी और धोखाधड़ी करता है। यदि उन्होंने यह मांग पूरी न की तो उसे और उसके परिवार के लोगों को दहेज की मांग करने समेत अन्य तरह के आरोप लगाकर जेल भिजवा देंगे। इस पर पीड़ित ने बिचौलियों से संपर्क कर उनको बुलाया तो वह भी घर आ गए। उन्होंने भी दुल्हन की बात को सही बताया और कहा कि चुपचाप यह जो मांग रही उनको दे दो।


अगर ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे और परिवार के लोगों को फंसा देंगे। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो उसी आधार पर लाखना माजरा कोतवाली में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि शिकायत मिली थी और जांच में धोखाधड़ी होने की बात आई तो रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed