फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed against scribe and a woman of police station for assaulting PGIMS women security guard

पीजीआईएमएस की महिला सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट के आरोप में थाने के मुंशी व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against scribe and a woman of police station for assaulting PGIMS women security guard
पीजीआईएमएस में डेंटल विभाग में तैैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, छेड़छाड़ करने सहित जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में पीजीआईएमएस थाने के मुंशी व एक महिला पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुंशी हवलदार जोगिंद्र सिंह व एक महिला पर आईपीसी की धारा 323, 506, 34, 354, 354डी व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह जींद रोड की रहने वाली है। वह पीजीआईएमएस में बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। 22 जून की रात करीब 9 बजे वह वार्ड 14 से ड्यूटी पूरी करके जब श्यामलाल बिल्डिंग के सामने पहुंची तो हवलदार जोगिंद्र वहां सिविल ड्रेस में आया। उसने शॉर्ट पैंट पहनी हुई थी। उसके साथ एक महिला भी थी। वहां आते ही हवलदार जोगिंद्र ने सिक्योरिटी गार्ड का बैग पकड़ लिया। हवलदार के साथ वाली महिला ने उसके हाथ में लिए हुए डंडे से पीड़िता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। हवलदार ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की व उसे जातिसूचक शब्द बोले। हवलदार के साथ वाली महिला भी खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसको कई डंडे मारे। इसके बाद पीड़िता थाने में शिकायत देने गई तो वहां पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज करवाने की सलाह दी। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर ने घायल महिला सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां से उसे 23 जून को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

अक्सर पीछा करता था हवलदार
पीड़िता ने बताया कि जोगिंद्र हवलदार उसका आते जाते समय हमेशा पीछा करता था। वह उस पर बुरी नजर रखता था। जब इसका विरोध पीड़िता ने किया तो उसे साजबाज तरीके से एक महिला के साथ मिलकर उस पर हमला किया व उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच जारी है। अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट तौर पर कह पाना मुश्किल है। मामले की जांच अधिकारियों के पास है।
राजेंद्र बूरा, अतिरिक्त कार्यकारी प्रभारी, थाना पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed