{"_id":"61b6411a2b091a29484f8cf4","slug":"cars-stolen-from-wedding-brides-in-rohtak-bike-snatched-in-sampla-rohtak-news-rtk6325398129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में लूटी बरातियों से कार, सांपला में छीनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में लूटी बरातियों से कार, सांपला में छीनी बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रोहतक-दिल्ली राजमार्ग राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। शनिवार की रात साढ़े 4 घंटे की अंतराल में रोहतक के नजदीक खरावड़ बाईपास पर हथियारों के बल पर जहां वापस लौट रहे बरातियों से कार छीनी ली गई, वहीं सांपला में बाईपास पर दो युवक बाइक छीनकर ले गए। आईएमटी व सांपला पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सांघी गांव निवासी रवि हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त हनुमान कॉलोनी निवासी अमित, दुजाना निवासी मोहित के साथ पड़ोसी परवेश दलाल की बरात में दिल्ली के द्वारका में गए थे। शनिवार की रात करीब 2 बजे तीनों कार से वापस लौटे तो चुलियाणा मोड़ से आगे खरावड़ बाईपास पर एक गाड़ी ने ओवरटेक करके उनको रोक लिया। गाड़ी से दो युवक नीचे उतरे और उन पर पिस्तौल तान दी और तीनों को नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों युवक उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में पर्स, मोबाइल फोन व दूसरे कागजात और अमित का मोबाइल फोन भी था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया।
दुल्हेड़ा के युवक से सांपला में दो युवकों ने बाइक छीनी
उधर, सांपला में पूर्वी बाईपास पर दूल्हेड़ा के युवक से दो युवक वार्ड नंबर 8 के युवक की बाइक छीनकर ले गए। सांपला थाने में मोनू व निलेश नाम के युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी रोनित ने दी शिकायत में बताया कि वह सांपला के वार्ड नंबर आठ निवासी रवि उर्फ भानु के साथ शनिवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे पूर्वी बाईपास पर बाइक पर पहुंचा। तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए। युवकों को रवि पहले से जानता था। युवकों ने उसे धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद जबरन बाइक छीनकर ले गए। आरोपियों में एक युवक का नाम मोनू तो दूसरे का नाम निलेश उर्फ लीला है।