फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car robbed by showing pistol from property dealer

प्रॉपर्टी डीलर से पिस्तौल दिखाकर कार लूटी

Thu, 02 Dec 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car robbed by showing pistol from property dealer
पुरानी अनाज मंडी से अज्ञात बदमाश हथियार के बल पर एक प्रॉपर्टी डीलर की कार लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर विश्वनाथ बुधवार की शाम करीब साढे़ सात बजे अपनी गाड़ी से घर पहुंचा था। मंडी में घर के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी लेकर फरार हो गए। विश्वनाथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह शाम करीब साढे़ सात बजे ऑफिस से घर पहुंचा था। उसने अपनी कार एक स्कूल के गेट के सामने वाली गली में रोक दी। गाड़ी से रुकते ही दो-तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उस पर पिस्तौल तान दी। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर कार लेकर फरार हो गए। इस दौरान वारदात की खबर पूरी कॉलोनी में फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। वारदात की सूचना पुलिस को देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन ही रिसीव नहीं हो पाया। बाद में स्वयं पुलिस चौकी पहुंचकर पीड़ित ने वारदात की सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज वारदात स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। बदमाशों की उम्र करीब 22-23 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल बना आवारा लोगों का अड्डा
व्यापारी वर्ग का कहना है कि उनकी बस्ती के साथ मिडिल स्कूल है, जोकि यह आवारा किस्म के लोगों का अड्डा बना हुआ है। पुलिस व शिक्षा विभाग को भी लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed