फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car riders attempt to kidnap scooty girls near Sundarah

कार सवार युवकों ने दो लड़कियों के अपहरण का किया प्रयास

Thu, 07 Nov 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car riders attempt to kidnap scooty girls near Sundarah
कनीना थाना अंतर्गत गांव सुंदरह में बुधवार रात करीब आठ बजे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार तीन चार युवकों ने स्कूटी पर गांव जा रही दो युवतियों का अपहरण करने का प्रयास किया। इनमें एक लड़की नारनौल कोर्ट में अधिवक्ता है, वहीं दूसरी इंटरनेशनल एथलेटिक्स की खिलाड़ी है। इस दौरान अपना बचाव करने में युवतियों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार तीन चार युवकों ने स्कूटी पर गांव जा रही दो युवतियों का अपहरण करने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे सतीश कुमार एडवोकेट ने अपहरण का प्रयास करने का मामला समझ कर बुद्धिमत्ता से काम लिया और अपनी गाड़ी को रोककर आवाज दी तो युवक गाड़ी सहित भाग खड़े हुए। उनमें से एक युवक राकेश सुंदरह गांव का ही बताया गया है, जबकि 2-3 अन्य थे। सतीश कुमार ने घायल युवतियों को सीएचसी कनीना में दाखिल करवाया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। उसके बाद पुलिस चौकी दोगड़ा व कनीना थाने में सूचना दी है। इधर चिकित्सकों ने युवतियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed