{"_id":"61d74bad58155e2d15655584","slug":"car-repairman-s-body-found-in-a-drain-on-saini-college-road-rohtak-news-rtk635032264","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी कॉलेज रोड पर नाले में मिला कार मिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी कॉलेज रोड पर नाले में मिला कार मिस्त्री का शव
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सैनी कॉलेज रोड पर घर से चंद कदम दूरी पर चुन्नीपुरा के एक कार मिस्त्री सूरज पाल सैनी (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वीरवार सुबह उसका शव नाले के अंदर मिला। मृतक के हाथ में मोबाइल फोन था। परिजनों ने किसी पर शक व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जतिन सैनी ने दिए बयान में बताया कि वह एसडी कॉलेज पानीपत में पढ़ता है। उसके पिता सूरज सैनी कार मिस्त्री के तौर पर काम करते थे। बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी पिता से फोन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि वे दुकान पर हैं। थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा। रात करीब साढ़े 10 बजे उसके पिता की मिस कॉल आई। उसने संपर्क किया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हुआ। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके दोस्त का फोन आया। बोला, आपके पिता का शव सड़क किनारे नाले के अंदर पड़ा हुआ है। वह परिजनों सहित मौके पर पहुंचा। उसके पिता का शव सीधे मुंह पड़ा था। उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी।
अपराध जांच शाखा प्रथम भी पहुुंची मौके पर, परिजन बेहाल
कार मिस्त्री का शव मिलने के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र मौके पर पहुंचे। साथ ही सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
वर्जन
मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन उसने किसी पर शक नहीं जताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के अंदर मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी