{"_id":"6238d0da6248916e9c1b3e85","slug":"car-fell-in-bhaloth-branch-two-youths-narrowly-left-rohtak-news-rtk6416810169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालौठ ब्रांच में गिरी कार, बाल-बाल बचे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालौठ ब्रांच में गिरी कार, बाल-बाल बचे दो युवक
विज्ञापन
दिल्ली बाईपास के पास भालौट ब्रांच नहर में गिरी कार को क्रेन से निकालती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। दिल्ली रोड पर भालौठ सब ब्रांच में सोमवार दोपहर एक कार गिर गई, जिसमें सवार झज्जर जिले के दुल्हेड़ा के दो युवकों को मछुवारों ने रस्सी की मदद से बाहर निकाला। साथ ही क्रेन से कार को बाहर निकाला गया।
आईएमटी थाना के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि भालौठ सब ब्रांच में सुबह पानी आया था, जिसका स्तर दोपहर तक बढ़ गया। नहर के अंदर एक कार गिर गई है, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मछुवारों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था। जबकि कार को रस्सी से बांधकर आगे बहने से रोका। एक घंटे बाद क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला गया।
युवक छुपाते रहे पहचान, परिजनों के बयान लेगी पुलिस
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक अपनी पहचान बताने से इनकार करते रहे। पता चला कि वे झज्जर के दुल्हेड़ा से पीजीआई में आए थे। वहां से नहर पर पहुंच गए। किनारे पर खड़ी कार अचानक फिसलकर पानी में जा गिरी। वे समय रहते खिड़की से बाहर निकले और गाड़ी की छत पर खड़े होकर बचाव-बचाव चिल्लाने लगे। तभी मछुवारों ने रस्सी की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद गाड़ी को रस्सी बांधकर आगे बहने से रोके रखा।