फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car and mobile-cash snatched from the businessman, robbed from ice cream seller

कारोबारी से कार व युवक से मोबाइल-नकदी छीनी, आइसक्रीम विक्रेता से लूटपाट

Tue, 22 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car and mobile-cash snatched from the businessman, robbed from ice cream seller
कोरोना काल में अपराधी भी अनलॉक होते जा रहे हैं। एक सप्ताह बाद रविवार की रात फिर झपटमारी व लूटपाट की तीन वारदात हुईं। इस दौरान बदमाशों ने सांपला में रात साढ़े नौ बजे लिफ्ट लेकर कुंडली के कारोबारी की कार छीन ली, जबकि दिल्ली रोड पर रात 11:20 बजे एग्रो मॉल के बाहर पिस्तौल के बल पर आइसक्रीम विक्रेता से 1900 रुपये लूट लिया गया। उधर, सुनारिया गांव में दो युवकों ने रात 10:30 बजे एक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन व 500 रुपये छीन लिए। पीड़ितों ने मामले में केस दर्ज कराया है। उधर पुलिस भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर छीन ली चाबी और कार लेकर भागे
झज्जर के झारा गांव निवासी देवदत्त ने बताया कि उनका गारमेंट्स का कारोबार है। उन्होंने कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यालय बना रखा है। रविवार की रात को वह कुंडली से छारा गांव लौट रहे थे। जब वह करीब सवा नौ बजे सांपला-खरखौदा हाईवे पर गिझी मोड़ के पास पहुंचे तो 26 वर्षीय युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी और सांपला जाने की बात कही। कारोबारी ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। जब युवक सांपला में बहुतकनीकी संस्थान के पास पहुंचा तो उसने कार रोकने के लिए कहा। कार रुकते ही झाड़ियों से दो युवक आए और जबरदस्ती कार की चाबी छीन ली। देवदत्त को कार से उतार दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देते हुए कार लेकर भाग गए। इस दौरान युवक भी खेतों में भाग गया। कार में मोबाइल फोन, 30 से 40 हजार रुपये की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड भी थे। तीनों युवकों ने मास्क लगा रखे थे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और सोमवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आइसक्रीम खाकर पेट में सटा दिया तमंचा, ले गए 1900 रुपये
यूपी के गोंडा जिले के गांव बेसियाचेन निवासी आइसक्रीम विक्रेता अर्जुन चौहान ने बताया कि वह झंग कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसने रविवार रात सवा 11 बजे एग्रोमॉल के पास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाई थी। इसी बीच वहां दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और उससे पांच आइसक्रीम ली। इसके बाद युवक उसे 50 रुपये देने लगे। लेने से इनकार करने पर एक युवक ने उसके पेट मेें तमंचा लगा दिया। इसके बाद जेब से 1900 रुपये निकाल कर दिल्ली बाईपास की तरफ भाग गए। उन्होंने दोनों बाइक की नंबर प्लेट कपड़े से ढक रखी थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका। पीजीआईएमएस थाने में झपटमारी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले धक्का दिया, छीन ले गए मोबाइल और नकदी
सुनारिया गांव निवासी कृष्ण ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपने ताऊ के लड़के दीपक से मिलने गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक पीछे से दो युवक आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही मारपीट कर मोबाइल फोन व 400-500 रुपये की नकदी छीनकर ले गए।

शराब पिलाकर पांच अंगूठी व मोबाइल ले गए बाइक सवार
शहर के कच्चा बेरी रोड पर बाइक सवार दो युवक एक बुजुर्ग को शराब पिलाकर एक सोने व चार चांदी की अंगूठी व मोबाइल लेकर भाग गए। इस संबंध में बुजुर्ग ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सुनारिया रोड स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी रामचंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह जहाज वाले मकान में रहते हैं। वह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे कच्चा बेरी रोड पर न्यू अग्रसेन कॉलोनी में थे। इसी बीच वहां दो युवक आए और बातों में उलझाकर उन्हें शराब पिला दी। इसके बाद वे एक सोने व चार चांदी की अंगूठी तथा मोबाइल फोन लेकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed