फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   camera, haryana, rohtak, nagar nigam, cctv

दिवाली के बाद शहर के हर चौराहे और बाजारों में लगेंगे 2.32 करोड़ के कैमरे

Mon, 17 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 17 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
camera, haryana, rohtak, nagar nigam, cctv
नगर निगम ने आईपी बेस हाईटेक कैमरे लगवाने को निकाला टेंडर, दिवाली बाद काम शुरू होगा - फोटो : Demo pic
शहर के हर चौराहे, हर बाजार में तीसरी आंख रहेगी। इससे वहां पर होने वाली हर हरकत पर जिला और पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। यह सबकुछ जल्द ही चौराहों और बाजारों में लगने वाले आईपी बेस्ड कैमरों से संभव होगा। नगर निगम ने आईपी बेस्ड कैमरे लगवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है और यह कैमरे 2 करोड़ 32 लाख रुपये की कीमत से लगाए जाएंगे। इसके लिए दिवाली बाद काम शुरू हो जाएगा। किसी भी जगह कंप्यूटर या मोबाइल पर चौराहों के साथ ही बाजार की तस्वीर देखी जा सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से एक साल पहले चौराहों, बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए चौराहों और बाजारों की सूची तैयार करने के साथ ही बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। जिसकी शासन से मंजूरी मिल गई है और इसकी मंजूरी मिलते ही नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी। नगर निगम की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जो 2 करोड़ 32 लाख रुपए का जारी हुआ है। उसके लिए निविदा मांगी गई है, जिससे जल्दी से जल्दी टेंडर छोड़कर इस पर काम शुरू कराया जा सके। दरअसल शहरी स्थानीय निकास मंत्री मनीष ग्रोवर ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अपने मुख्य कार्यों में शामिल किया हुआ है। नगर निगम के एटीपी केके वार्ष्णेय ने बताया कि दिवाली बाद इसपर काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


इस तरह काम करेंगे कैमरे

जिन कैमरों को इस बार लगाया जाएगा, ये हाई रेज्यूलेशन के कैमरे होंगे। जिससे किसी भी जगह की तस्वीर दूर तक साफ दिखाई दे। इसके अलावा इन कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा और यह आईपी बेस्ड होंगे। जिसको भी जिस कैमरे का आईपी एड्रेस पता होगा, वह उसकी तस्वीर अपने मोबाइल या विदेश में बैठकर भी अपने कंप्यूटर पर देख सकेगा। हालांकि आईपी एड्रेस की जानकारी केवल अधिकारियों और नगर निगम के कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर लगाने की तैयारी

दिल्ली बाईपास, एमडीयू के सामने, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड, अशोका चौक, सुभाष चौक, सोनीपत स्टैंड, अंबेडकर चौक, छोटूराम चौक, शांतमई चौक, भिवानी स्टैंड, हिसार बाईपास, शीला बाईपास, सुखपुरा चौक, कचहरी चौक, किला रोड बाजार, शौरी मार्केट, झज्जर रोड मार्केट, गांधी कैंप बाजार आदि जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed