{"_id":"6ad92c5ac376731ffe0887b5","slug":"call-to-reach-ramlila-maidan-on-december-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-128387-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गौ संरक्षण के लिए 16 दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गौ संरक्षण के लिए 16 दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गौ रक्षक एवं संरक्षण के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण और श्री राम बरसाना धाम के महाराज प्रिया शरण के आगमन पर सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान अशोक राठी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गायों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 16 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
अशोक राठी ने कहा कि गायों का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 16 दिसंबर को रामलीला मैदान में पहुंचकर गौ संरक्षण के प्रयासों में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर गौ संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और लोगों को इस दिशा में जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अशोक प्रधान, जगबीर, सचिन, राकेश, सोनू और अमित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।