{"_id":"671e4dbabc798e758e07e011","slug":"call-to-protect-the-environment-on-diwali-rohtak-news-c-17-roh1020-533709-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दीपावली पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दीपावली पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान
Sun, 27 Oct 2024 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
27सीटीके22..माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में द
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में अरुण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
अरुण शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व न केवल खुशियों का त्योहार है, बल्कि आपसी भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने दीपावली पर बम व पटाखों का कम से कम प्रयोग कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। स्वामी विश्वेश्वरानंद महराज ने ट्रस्ट के बच्चों को दीपावली का महत्व समझाया और भारतीय परंपरा व संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को एक गीत के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की शिक्षा दी। साथ ही जीवन में ट्रस्ट के माध्यम से एक बच्चे को शिक्षित करने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर गोविंद राम सिंघल, अजेश गुप्ता, डॉ. वीके जैन, दिनेश गर्ग, सतीश चावला, पवन गोयल सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।