फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cables started burning, fuses started blowing, gasp green electricity corporation

जलने लगे केबल, उड़ने लगे फ्यूज, हांफ रहा बिजली निगम

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cables started burning, fuses started blowing, gasp green electricity corporation
मॉडल टाउन में बिजली का तार टूटने के बाद क्रेन पर कुछ इस तरह से बैठ कर तार ठीक करता कर्मचारी । अमर उज? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। अप्रैल के पहले हफ्ते में पारा 42 डिग्री पहुंचने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। मांग बढ़ने के साथ ही केबल जलने लगे हैं, फ्यूज उड़ने लगे हैं जिससे बिजली निगम हांफने लगा है। वीरवार को बिजली की ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट और ब्रेकडाउन की झड़ी लगने लगी है। एक-दो घंटे नहीं बल्कि छह से आठ घंटे तक आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को इंदिरा मार्केट फीडर की अंडरग्राउंड केबिल में गड़बड़ी के कारण नौ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। उधर, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से ही बिजली कम मिलने की वजह से कटौती हो रही है। फॉल्ट अथवा ब्रेकडाउन ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से होने वाली फॉल्ट, ब्रेकडाउन आदि की समस्या से निपटने के लिए अफसरों ने सर्दी में ही समुचित इंतजाम करने का दावा किया था। दावा किया कि आगामी कई वर्षों में होने वाली डिमांड के चलते इंतजाम किए हैं। वहीं, अप्रैल के पहले हफ्ते में ही बिजली निगम हांफने लगा है। न सिर्फ फाल्ट व ब्रेकडाउन हो रहे हैं बल्कि कई-कई घंटे के कट लग रहे हैं। हालात ये हैं कि गर्मी की वजह से सुबह 275 मेगावाट, दोपहर में 300 और रात को 400 से ज्यादा मेगावाट बिजली की खपत होती है। इसकी वजह से कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में मुख्यालय के निर्देश पर हुई कटौती
एग्रीकल्चर फीडर पर 38 मिनट, आरडीएस फीडरों (देहात) पर तीन घंटा 13 मिनट, जगमग गांवों के फीडरों पर तीन घंटा 27 मिनट, शहर के फीडरों पर एक घंटा 30 मिनट की कटौती की गई।
ब्रेक डाउन से 33केवी सब स्टेशन पर रही कटौती
ब्रेकडाउन होने की वजह से 33केवी सब स्टेशनों से तीन से नौ घंटे तक आपूर्ति बंद रही। 33केवी भालौठ सब स्टेशन से दो घंटे, खरावड़ सब स्टेशन से नौ घंटा 45 मिनट, ओपीएच (ओल्ड पावर हाउस) सब स्टेशन से एक घंटा 55 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही।
11केवी फीडर से बंद रही बिजली आपूर्ति
11केवी हसनगढ़ से दो घंटा, मोखरा से दो घंटा 25 मिनट, लाखनमाजरा से तीन घंटा, एमडीयू फीडर पर तीन बार ब्रेक डाउन हुआ जिससे दो घंटा 25 मिनट, तीन इंडस्ट्रीज के फीडर से एक घंटा 55 मिनट आपूर्ति बाधित रही।
शुक्रवार को इंदिरा मार्केट फीडर से नौ घंटे बिजली रही बंद
इंदिरा मार्केट फीडर की अंडरग्राउंड केबिल में सुबह नौ बजे फॉल्ट होने से बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार, चमेली मार्केट, गुलाब रेवड़ी चौक, इंदिरा कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, प्रताप चौक, सकाई वाला चौक की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। भले ही बिजली निगम की टीमें फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए पहुंच गई मगर शाम छह बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इस वजह से गर्मी से इलाकों के लोग परेशान होते रहे।
बिजली निगम कंट्रोल रूम पर आई शिकायतें
बिजली निगम कंट्रोल रूम पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। कंट्रोल रूम इंचार्ज का कहना है कि रोजाना औसतन 90 से 100 शिकायतें दर्ज की जा रही है।
खपत होते ही पंचकूला से करवाई जा रही बिजली बंद
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि मांग के अनुसार बिजली सप्लाई मुख्यालय से नहीं मिल रही है। इस वजह से जैसे ही बिजली की खपत बढ़ती है, वैसे ही पंचकूला से सप्लाई बंद करने का संदेश मिल जाता है। इस वजह से बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
देहात का रोस्टर बदल, 16 घंटे देंगे आपूर्ति
गर्मी में बिजली की खपत तेजी से बढ़ने की वजह से बिजली निगम ने देहात में आपूर्ति का रोस्टर बदल दिया गया है। नये रोस्टर के हिसाब से देहात में 16 घंटे बिजली मिलेगी। जिसके तहत सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक, रात छह से आठ बजे तक, रात दो बजे से तड़के चार बजे तक बिजली मिलेगी।

वर्जन
मुख्यालय से ही बिजली कम मिल रही है। जैसे ही खपत बढ़ती है, वैसे ही सप्लाई रोकने का संदेश मिल जाता है। फाल्ट व ब्रेकडाउन की ज्यादा दिक्कत नहीं है। उम्मीद है कि जल्द पानीपत समेत दो थर्मल पावर प्लांट चालू हो जाएंगे। इससे बिजली आपूर्ति पर्याप्त करेंगे।
- एके यादव, अधीक्षण अभियंता रोहतक सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed