फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bull hit man

सांड़ ने मंदिर जा रहे पूर्व सरपंच को दो बार उठाकर पटका, मौत

Tue, 30 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
bull hit man
पूर्व सरपंच को टक्कर मारने के बाद भी गांव में घूमता सांड। - फोटो : Sonipat
सोनीपत /राई । गांव सेवली में गली से गुजर रहे पूर्व सरपंच को सांड़ ने उठाकर पटक दिया, इसके बाद सांड़ आगे बढ़ा, फिर लौटकर आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सांड़ के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी मौत के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का आरोप है कि सांड़ लगातार लोगों पर हमले कर रहा है और साथ लगते तीन गांव के कई लोगों को चोटिल करने के बावजूद सेवली में भी लावारिस घूम रहा है। इसके बावजूद सरकार व प्रशासनिक अधिकारी आंख बंद कर बैठे हैं। प्रशासन की लापरवाही से पूर्व सरपंच की जान चली गई। सांड़ सेवली के साथ ही पड़ोसी गांव असावरपुर व खेवड़ा में भी कई को घायल कर चुका है। उधर, एसडीएम विजय सिंह का कहना है कि गांवों से लावारिस गोवंश व अन्य पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी पंचायत व पशुपालन विभाग की है और इन दोनों विभागों को लावारिस पशुओं को गोशाला में छोड़ने के निर्देश दिए हुए हैं। इस पूरे मामले को दिखवाया जाएगा और सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे कि लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाए।
विज्ञापन

गांव सेवली के दो बार के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह (65) सोमवार सुबह घर से निकलकर गांव के मंदिर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब वह एक स्कूल बस के पास से गुजर रहे थे तो इसी दौरान एक लावारिस सांड़ ने उन्हें पीछे से उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गये। इस पर भी सांड़ नहीं रुका और थोड़ा आगे जाने के बाद घूमकर आया और फिर से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पूर्व सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने सांड़ को सरपंच पर हमला करते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। सांड़ वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। परिजन लेकर तुरंत शहर के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में गए। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में के लिए रेफर कर दिया। वहां से परिजन उन्हें मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से भी उन्हें रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उन्हें लेकर दिल्ली के लिए चल दिए। दिल्ली ले जाते हुए रास्त में घायल ने दम तोड़ दिया, जिस पर परिजन शव को वापस ले आए। गांव में दोपहर बाद गमगीन माहौल में पूर्व सरपंच के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आवारा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी पंचायत व पशुपालन विभाग की
गांवों से लावारिस गोवंश व अन्य पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी पंचायत व पशुपालन विभाग की होती है और इन दोनों विभागों को लावारिस पशुओं को गोशाला में छोड़ने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके बावजूद लावारिस गोवंश खुले घूम रहे है और यह हादसा हुआ है तो इस पूरे मामले को दिखवाया जाएगा। इसके साथ ही सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे कि लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सिंह, एसडीएम सोनीपत
प्रशासन की लापरवाही से गई मेरे भाई की जान
प्रशासन की लापरवाही में मेरे भाई की जान चली गई। सरकार गोवंश के नाम पर महज राजनीति कर रही है। नंदीशाला खोलकर गोवंश को पकड़ने के दावे किए गए, लेकिन अभी भी गोवंश लावारिस घूम रहे और लोगों की जिंदगी लील रहे हैं। नंदीशाला में कोई सुविधा नहीं है। किसान भी लावारिस पशुओं से परेशान हैं। गांवों के साथ ही शहरों में भी लावारिस गोवंश घूम रहा है।
महेंद्र, पूर्व सरपंच व मृतक का भाई

पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह।

पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed