फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Building material supplier shot dead by five bullets in broad daylight

दिनदहाड़े बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर की पांच गोलियां मारकर हत्या

Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Building material supplier shot dead by five bullets in broad daylight
हत्या के बाद मौके पर पहुंची रोती मां को आगे जाने से रोकता परिवार का सदस्य। अमर उजाला
रोहतक। शहर के झज्जर रोड पर वीरवार को दिनदहाड़े कार सवार दो युवकों ने बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत (26) की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावर नजदीक के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वारदात को पुलिस आठ माह पहले वैश्य कॉलेज स्टेडियम में हुई पहलवान की हत्या से जोड़कर देख रही है। मृतक के भाई रोबिन के बयान पर पुलिस ने जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया गांव निवासी पंकज बुधवार सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी रोबिन ने दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गोच्छी गांव का रहने वाला है और लंबे समय से रोहतक के शीतल नगर में रह रहा है। उसका बड़ा भाई जगदेव बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर के तौर पर काम करता था। इसके लिए झज्जर रोड पर वाटर वर्कर्स के सामने कार्यालय खोल रखा है। वीरवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने भाई जगदेव के साथ कार्यालय में बैठा हुआ था। उसका भाई जगदेव साथ में खाली पड़े प्लॉट में हुक्का भरने चला गया। इसी बीच उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो आकाश व पंकज बुधवार गोलियां चला रहे थे। उसने ललकारा तो आरोपी सामने खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। उसके भाई जगदेव की गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। कार के काले शीशे होने के कारण वह नहीं देख सका कि कार में और कौन-कौन सवार थे।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज स्टेडियम में आठ माह पहले हुई हत्या से जोड़कर देख रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई रोबिन ने बताया कि उसके खिलाफ लड़ाई झगड़े का केस दर्ज था, जिसमें शीतल नगर निवासी लोकेश उर्फ गोगी भी नामजद था। करीब आठ माह पहले आरोपी जनता कॉलोनी निवासी आकाश के भाई की वैश्य कॉलेज स्थित स्टेडियम में हत्या हो गई। उसमें गोगी के अलावा उसको भी नामजद करवाया गया था। पुलिस ने जांच में रोबिन को क्लीनचिट दे दी थी। उसी रंजिश के चलते आकाश उर्फ गिट्टी ने अपने साथी पंकज उर्फ पंकू व अन्य के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी जुगनू की शादी
वारदात के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत सादे स्वभाव का था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे संभाला।
बाक्स
पुलिस को शक, रोबिन तो नहीं था निशाने पर
वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई लगती है। प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा सकता है कि हमलावर रोबिन को मारने आए, लेकिन नीचे जुगनू मिल गया। हो सकता है उसकी जुगनू से कहासुनी हुई हो। इसी के चलते उसकी गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए। हालांकि पुख्ता तौर पर आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस के साथ अपराध जांच शाखा प्रथम भी जांच पड़ताल कर रही है।
- एसआई अनेश, प्रभारी अपराध जांच शाखा प्रथम
वर्जन
मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ गिट्टी व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार उर्फ पंकू सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है जल्द आरोपी काबू आ जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद कार के नंबर का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी

जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत फाइल फोटो ।

जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत फाइल फोटो ।

झज्जर रोड पर वीरवार को दिनदहाड़े बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत की हत्या के  ?

झज्जर रोड पर वीरवार को दिनदहाड़े बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत की हत्या के ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed