{"_id":"1d338a580589ab32d3334fc971efdb9e","slug":"building-collepse-two-bussineeman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड पर गिरी जर्जर इमारत, दो दुकानदार घायल, 5 दुकानों का सामान दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड पर गिरी जर्जर इमारत, दो दुकानदार घायल, 5 दुकानों का सामान दबा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला रोड पर बीच बाजार मंगलवार दोपहर एक जर्जर इमारत भरभरा कर गिर गई।
हादसे में इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान चला रहे दो दुकानदार घायल हुए हैं।
वहीं, मलबे में 5 दुकानों का लाखों रुपये का सामान भी दबकर टूट गया।
बताया जा रहा है कि बराबर में दूसरी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था।
वहीं, बिल्डिंग गिरते ही आसपास की दुकानों और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस, नगर निगम अधिकारी और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर जेसीबी से मलबा हटवाया और दुकानदारों ने बचा हुआ सामान बाहर निकाला।
किला रोड पर दो इमारतें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थीं। इन्हें गिराने के लिए नगर निगम की ओर से काफी समय पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन पर कोर्ट केस होने के कारण बिल्डिंग नहीं गिराई जा रही थी। उनमें से एक बिल्डिंग में चौधरी राम की क्राकरी, सुंदर की लेडीज पर्स व बैग, हरीश की गारमेंट, विक्की की चप्पल और रेडीमेड कपड़े, इंद्र की रेडीमेड की दुकान थी। मंगलवार दोपहर को दुकानों के बराबर वाली बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान ही जिस बिल्डिंग में दुकानें थी, वह भी अचानक गिर गई। ऊपर से मलबा गिरते ही दुकानों की छत भी भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आकर चौधरी राम व सुंदर घायल हो गये। दोनों को मामूली चोट आई है। हालांकि दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान मलबे के नीचे दबकर टूट गया।
यूं बोले दुकानदार
दुकानदार चौधरी राम व अन्य ने बताया कि हम दस साल से यहां दुकान कर रहे हैं। इन दुकानों के सहारे ही हमारा परिवार चलता है और अब यह हादसा होने से हमारा रोजगार छिन गया है।
ऐसा लगा जैसे सभी दुकानों के शटर एक साथ बंद हो गए
हादसे के वक्त दूसरी दुकानों में मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों ने बताया कि इस तरह का शोर हुआ कि मानो सभी दुकानों के शटर एक साथ गिरा दिए गए हों। सब दुकानों से बाहर निकलकर भागे और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में तंग बाजारों में खतरा
शहर के सबसे बड़े और तंग बाजारों में फेस्टिवल सीजन में भीड़ को देखते हुए जर्जर इमारतों से खतरा बढ़ गया है। पुराने शहर और बड़े बाजारों में अब भी जर्जर इमारतों की भरमार है। निगम प्रशासन इन इमारतों के मालिक को केवल नोटिस जारी कर सो जाता है। हर हादसे के बाद भी अफसरों को इसकी सुध आती है।
करेंगे नोटिस जारी
जितनी भी जर्जर बिल्डिंग हैं, उनको गिराने के लिए नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। जिससे किसी तरह का हादसा नहीं हो सके। इसके अलावा लोगों से कहा जाएगा कि वे हादसे से बचने के लिए अपनी जर्जर बिल्डिंग को गिरा दें।
दलबीर सिंह फौगाट, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम, रोहतक।