{"_id":"273484cea84ab0f6aff5238502588059","slug":"browning-bought-for-father-s-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या के लिए खरीदा तमंचा, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या के लिए खरीदा तमंचा, गिरफ्तार
रोहतक
Updated Thu, 14 Aug 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
सीआईए 2 टीम ने बुधवार शाम को रोहतक-सोनीपत रोड से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ने यह तमंचा अपने पिता की हत्या करने को खरीदा था। उसका अपने पिता के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए-2 के इंचार्ज मनोज वर्मा की टीम बुधवार शाम को रोहतक-सोनीपत रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। टीम ने उसे रोककर पूछताछ करनी चाही तो युवक भागने लगा। सीआईए 2 टीम ने युवक को काबू किया। उसकी पहचान बलियाणा निवासी मनोज के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उससे एक देसी तमंचा भी बरामद हुआ।
पूछताछ में किया खुलासा - पुलिस पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि उसके पिता भीम सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसके चलते उसकी मां के साथ उसका झगड़ा होता रहता था। इसी झगड़े में 8-9 साल पहले उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। अब उसका बाप उसे भी धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
इससे नाराज मनोज ने अपने पिता को मारने के लिए 1500 रुपये में तमंचा खरीदा था। सीआईए 2 के प्रभारी ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह तमंचा किससे तथा कहां से खरीद कर लाया था। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी।