{"_id":"5eb2fbe68ebc3e907234ac73","slug":"brokered-4-year-record-of-smuggling-liquor-in-42-days-of-lockdown-and-customers-not-seen-if-contracts-open-rohtak-news-rtk5538794100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के 42 दिन में टूटा शराब तस्करी का 4 साल का रिकॉर्ड... और ठेके खुले तो नहीं दिखे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के 42 दिन में टूटा शराब तस्करी का 4 साल का रिकॉर्ड... और ठेके खुले तो नहीं दिखे ग्राहक
विज्ञापन
बुधवार को शराब का ठेका खुला तो सरकुलर रोड पर शराब लेने के लिए पहुंचे कुछ ही लोग। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले में बुधवार को शराब के ठेके खोले गए, लेकिन दिल्ली व यूपी की तर्ज पर न तो कहीं लोगों की कतार नजर आई और न ही शराब के लिए लोग आतुर दिखे। वहीं, दूसरी ओर पुलिस के आंकड़ों के अनुसार लॉकडाउन के 42 दिनों में शराब तस्करी के 160 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 202 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि शराब बंदी में लोगों को घर बैठे ही उपलब्ध हो गई। यह आंकड़ा पिछले चार साल में इतने समय की अवधि में सबसे ज्यादा है। सीधा सवाल पूछने पर आबकारी विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
आबकारी विभाग ने 56 जोन में से मार्च माह में 52 जोन का ठेका 124 करोड़ में छोड़ा था। इसी बीच मार्च माह में ही लॉकडाउन शुरू हो गया। दो दिन बाद सरकार ने शराब के ठेके बंद कर दिए। साथ ही हिदायत दी कि शराब की तस्करी पर कड़ी रोक लगाई जाए, लेकिन पुलिस विभाग के आंकड़े कहानी बयां कर रहे हैं कि लॉकडाउन के 42 दिन तस्करी जमकर गई। पुलिस ने लॉकडाउन वन और टू के 42 दिनों के दौरान शराब तस्करी के 160 केस दर्ज किए हैं। साथ ही 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पिछले चार सालों के प्रत्येक साल में औसतन 96 केस दर्ज हुए हैं। जिनमें औसतन 118 गिरफ्तार किए गए हैं। लॉकडाउन 3.0 में दी गई छूट के बाद बुधवार को शराब के ठेके खोले गए। जिनमें प्रदेश भर से कई राज्यों के जिलों से शराब के ठेकों के बाहर लोगों की शराब लेने के लिए लंबी लंबी लाइन लगी नजर आई। लेकिन रोहतक जिले में ठेके खोले जाने के बाद अन्य दिनों के मुकाबले शराब खरीदने वाले लोगों की संख्या बहुत कम नजर आई है।
लॉकडाउन 1.0
केस दर्ज 78, गिरफ्तारी 100
देसी शराब बोतल बरामद 10300
बीयर की बोतल बरामद 200
अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद 2900
लॉकडाउन 2.0
केस दर्ज 82, गिरफ्तारी 102
देसी शराब की बोतल बरामद 814
बीयर की बोतल बरामद 130
अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद 1100
कच्ची शराब की बोतल बरामद 45
लाहन बरामद 510 लीटर
चार साल में दर्ज हुए थे 383 केस, 475 हुई गिरफ्तारी
वर्ष दर्ज केस गिरफ्तारी
2016 65 75
2017 78 90
2018 130 160
2019 110 150
विभाग ने बुधवार को 104 शराब के ठेके खोले हैं, जिसमें 50 शहर के अंदर हैं। शहर में ज्यादा प्वाइंट होने के कारण भीड़ नहीं लग सकी। अब लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की ब्रिकी हुई या नहीं, इस बारे में उनके सामने कोई तथ्य नहीं आए हैं।
विज्ञापन
- सुरेश कुमार, ईटीओ आबकारी एवं काराधान

शांतमई चौक के पास खुला शराब का ठेका। - फोटो : RohtakCity