फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bride shootout: Police will take Sahil and Ajay on remand again

दुल्हन गोलीकांड : साहिल व अजय को फिर रिमांड पर लेगी पुलिस

Sun, 12 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bride shootout: Police will take Sahil and Ajay on remand again
रोहतक। दुल्हन गोलीकांड के मुख्य आरोपी साहिल व उसके दोस्त अजय उर्फ आलू को पुलिस दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके लिए अदालत में अर्जी लगा दी है, जिस पर 16 दिसंबर को अदालत निर्णय लेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक दिसंबर को सांपला की अग्रसेन कॉलोनी निवासी विश्वनाथ उर्फ विशु ने शिकायत दी थी कि वह प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदार के तौर पर काम करता है। एक दिसंबर की शाम को करीब सवा 7 बजे इनोवा गाड़ी से घर पहुंचा। गली में दो युवक आए और पिस्तौल अड़ाकर उसकी गाड़ी छीनकर ले गए। गाड़ी उसके रिश्तेदार सोनीपत के ककरोई निवासी सत्यप्रकाश की है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। आरोपी हाथ भी नहीं आए थे कि रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि भाली में दुल्हन को दो युवकों ने गोली मार दी है। पता चला कि जिस गाड़ी में सवार होकर अंजाम दी गई, वह गाड़ी सांपला से छीनी गई थी। मामले की जांच गई तो पता चला कि सांपला के साहिल नाम के युवक ने दुल्हन तनिष्का को गोली मारी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल व उसके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। साथ में तीन नाबालिग भी मामले में काबू किए गए। साहिल व अजय जहां दुल्हन गोलीकांड में गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद हैं, जबकि तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
पता चला है कि इनेवा आरोपी साहिल व अजय ने छीनी थी, जबकि तीसरा साथी नाबालिग था। गाड़ी लूट मामले में दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में याचिका दायर कर दी है। अदालत 16 दिसंबर को निर्णय लेगी। जबकि नाबालिग की अलग से अर्जी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed