फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Breaking relations: brother bled in Sampla, knife killed father-in-law in Janata Colony

टूट रहे रिश्ते : सांपला में भाई ने किया लहूलुहान, जनता कालोनी में ससुर को मारे चाकू

Sat, 01 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Breaking relations: brother bled in Sampla, knife killed father-in-law in Janata Colony
रोहतक। आपसी विवाद में रिश्तों की डोर कमजोर हो रही है। सांपला में जहां एक भाई ने दूसरे भाई पर सोते समय हमला कर दिया। वहीं, जनता कॉलोनी में एक युवक ने अपने ससुर व एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। शिवाजी कॉलोनी व सांपला थाना पुलिस मामले दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

मामला एक : शाम को पिता ने दो भाइयों को छुड़वाया था, रात को एक ने दूसरे पर किया हमला
सांपला पुलिस के मुताबिक सांपला के वार्ड नंबर पांच के एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 25 सितंबर को रात करीब 10 बजे बड़े बेटे का अपने भाई राजकुमार के साथ झगड़ा हो गया। बड़े भाई ने छोटे को जान से मारने की धमकी दी। उस समय तो उसने बीचबचाव करवा दिया। बड़ा बेटा अपने घर तो राजकुमार प्लाट में भैंसों के पास जाकर सो गया। रात को बड़े बेटे ने अपने भाई को चोट मारकर भाग गया। अगले दिन सुबह करीब छह बजे गांव के युवक कृष्ण ने राजकुमार को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मामला दो : बेटी से मारपीट, दामाद को समझाने गए ससुर पर हमला
उधर, जनता कॉलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी की शादी 2016 में जनता कालोनी में ही हुई थी। उसे सूचना मिली कि दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की है। वह दामाद को समझाने के लिए पांच लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा। वहां पर रात करीब आठ बजे बातचीत के दौरान दामाद ने पैर में चाकू मारा। साथ ही साथ गए युवक को भी घायल कर दिया। उस समय दामाद का जीजा भी मौजूद था। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed