फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   boxer vijendra will decrease agressiveness after wining

बॉक्सर विजेंद्र जीत से दूर करेंगे अपनों की नाराजगी

Tue, 29 Sep 2015 02:32 AM IST
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 29 Sep 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
देश के लिए खेलना छोड़कर प्रोफेशनल बॉक्सिंग की राह चुनने वाले बॉक्सर
विज्ञापन
विजेंद्र सिंह को अपनों की नाराजगी का अंदाजा है। हालांकि वह इस नाराजगी को अपनी जीत से दूर करने का प्रयास करेंगे। इसी जीत के लिए इन दिनों विजेंद्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

साथ ही प्रोफेशनल बॉक्सिंग की ओर विजेंद्र का ये कदम अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नहीं बल्कि भविष्य में आने वाले बॉक्सरों के हालात को सुधारना है। इस बात को खुद ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी भिवानी के बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कही।

सोमवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में विजेंद्र ने बताया कि जो लोग मेेरे प्रोफेशनल बॉक्सिंग की राह अपनाने से नाराज हैं उन्हें मनाने का तरीका भी मिल गया है। विजेंद्र ने बताया कि उनका पहला मुकाबला 10 अक्टूबर को मैनचेस्टर में होगा और ऐसे में भले ही अपने नाराज है लेकिन, भविष्य के बॉक्सरों के लिए ये जीत मेरे लिए जरूरी होगी।

उन्होेंने बताया कि इस तरह प्रोफेशनल में आकर एक दांव खेला है और उस दांव में वह कामयाब हो जाते हैं तो भारत के नये बॉक्सरों को उसका फायदा मिल सकता है। लेकिन, यह सबकुछ विजेंद्र सिंह के प्रोफेशनल में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। अगर विजेंद्र को वहां कामयाबी मिलती है तो यह देश के लिए प्रोफेशनल में नया अध्याय शुरू होगा, क्योंकि प्रोफेशनल में अभी तक भारत का कोई भी बॉक्सर चैंपियन नहीं बन सका है।

इस हद तक अपने हुए नाराज
अर्जुन अवार्डी बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों ही देश की ओर से खेलना छोड़कर प्रोफेशनल का रुख कर लिया था। विजेन्द्र को हरियाणा सरकार ने बॉक्सिंग में अपना लोहा मनवाने का इनाम देते हुए डीएसपी भी बनाया था। लेकिन विजेन्द्र के प्रोफेशनल में जाने से उनसे हरियाणा सरकार के साथ ही कुछ अपने नाराज हो गये थे। अब खुद विजेन्द्र भी मानते है कि प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जाने से इस हद तक अपने नाराज होंगे ये उम्मीद न थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed