फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boxer Amit's match in Tokyo in the morning, rain water entered the house here

टोक्यो में सुबह बॉक्सर अमित का मैच, इधर घर में घुसा बारिश का पानी

Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Boxer Amit's match in Tokyo in the morning, rain water entered the house here
रोहतक। विश्व का नंबर एक बॉक्सर अमित पंघाल जहां शनिवार सुबह टोक्यो ओलंपिक में पहला मैच खेलेगा, दूसरी तरफ शुक्रवार शाम को हुई बारिश का पानी उसके घर में घुस गया। इसके चलते परिवार रात साढ़े 10 बजे तक खाना बना सका। सूचना पाकर प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में घर से बारिश का पानी निकलवाया गया।
विज्ञापन

अमित के पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि गांव के अंदर पानी निकासी की व्यवस्था तो है, लेकिन छह माह से नालियों की सफाई नहीं हो रही। इस कारण बारिश का पानी समय पर नहीं निकल सका। घर के अंदर कमरों में पानी घुस गया। वे सुबह होने वाले मैच की तैयारी कर रहे थे, लेकिन काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। घर का सामान भी भीग गया। अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने कहा कि शासन व प्रशासन को गांव में पानी निकासी व सफाई की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, अमित के भाई अजय पंघाल ने बताया कि बारिश के चलते मैच देखने के लिए एलईडी घर के अंदर ही लगाएंगे।
विज्ञापन

......
मां बोलीं - दो घंटे पानी निकालने में लगे
अमित की मां ऊषा ने बताया कि अचानक नालियों का गंदा पानी घर में घुस आया। दो घंटे पानी निकालने में लगे। बाद में कीचड़ साफ किया। रात को साढ़े 10 बजे घर में खाना बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अमित पंघाल का घर निचले एरिया में है। इसलिए पानी भर गया था, जिसे निकलवा दिया गया है। सफाई का काम शनिवार सुबह पूरा करवा दिया जाएगा।
राकेश कुमार, एसडीएम
वर्जन
विशेष प्रावधान के तहत बॉक्सर अमित पंघाल के घर के बाहर गली का निर्माण करवाया गया था। बारिश के दौरान जल निकासी की जो समस्या आई है, उसका इंतजाम कर दिया गया है।
- राजपाल चहल, बीडीपीओ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed