{"_id":"5dfe91aa8ebc3e87da176cea","slug":"boher-girl-select-in-hcs-rohtak-news-rtk5335255184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन आईएएस व जीजा से प्रेरणा लेकर बोहर की मोनिका बनी एचसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन आईएएस व जीजा से प्रेरणा लेकर बोहर की मोनिका बनी एचसीएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पानीपत जिले के गांव नोलथा के किसान किदार सिंह जागलान की बड़ी बेटी मोनिका जागलान 2016 में आईएएस बनी तो दूसरी बेटी ललिता भी अब एचसीएस बन गई है। दोनों बहनें शनिवार को गांव बोहर निवासी अपने प्रेरणास्रोत जीजा अशोक नांदल के घर आईं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। जीजा नांदल अध्यापक हैं। दोनों बहनों ने उन्हें ही अपना प्रेरणास्रोत बताया, क्योंकि उनके घर पर ही रहकर उन्होंने नित्यानंद सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, रोहतक से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
लोकहित संस्था के प्रधान एडवोकेट चंचल नांदल ने संस्था की तरफ से दोनों बहनों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। दोनों बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व उनके अच्छे भविष्य की कामना की। पूर्व अठगामा प्रधान रणबीर नांदल ने इस दौरान कहा कि ये दोनों बहनों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि एक आज आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी बनकर गांव में पहुंची हैं। आईएएस अधिकारी बनी मोनिका जागलान ने कहा कि वह 2016 बैच की आईएएस है और वर्तमान में दिल्ली में इन्फार्मेशन सर्विसेज में तैनात है। अध्यापक अशोक नांदल ने उन्हें इस ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिसके कारण उन्होंने कड़ी मेहनत के बलबूते पर आईएएस अधिकारी जैसे उच्च पद को हासिल किया है। वहीं नवनियुक्त एचसीएस अधिकारी ललिता ने बताया कि वह अभी राजस्थान में बतौर आरएएस अधिकारी कार्य कर रही हैं, लेकिन अब एचसीएस में चयन होने के बाद वे हरियाणा में ही अपनी सेवायें देंगी। ज्ञातव्य रहे कि दोनों बहनों ने बीटेक की हुई हैं। इस मौके पर लोकहित संस्था के प्रधान चंचल नांदल ने कहा कि बेटियां अपनी मेहनत के जरिए समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही हैं। स्वागत कार्यक्रम में सूरजभान नांदल, भूप सिंह, वजीर सिंह, रामबीर, हिमांशू, रामऋषि बुधवार, जयदेव आदि मौजूद रहे।