{"_id":"fa598fef14bb3095d70650bc362cbb11","slug":"bohar-wine-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहर में शराब पीने से मना किया तो फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहर में शराब पीने से मना किया तो फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने शराब पीने से मना किया तो बोहर निवासी 35 वर्षीय बिजेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मृतक के भाई नरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार बिजेंद्र शराब का आदी था, नशे में घर में आकर गाली-गलौच करता था। मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि बिजेंद्र ने बृहस्पतिवार सुबह से शराब पीनी शुरू कर दी थी।
वह दिन में खेतों में बैठकर शराब पीता रहा, बिजेंद्र ने उसे ऐसा करने से मना किया। रात को भी वह शराब पीकर घर आया। हंगामा बढ़ने पर परिजनों ने बिजेंद्र को कमरे मेें बंद कर दिया।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया तो पंखे के हुक से बंधी रस्सी में बिजेंद्र का शव लटकता मिला। बिजेंद्र के दो बच्चे हैं। वह पिछले काफी समय से दिल्ली एमसीडी में बतौर चालक काम करता है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।