फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of a young man was found in the Bhalot branch canal in Rohtak

Rohtak Crime: भालोट ब्रांच नहर में मिला युवक का हाथ-पांव बंधा शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sun, 04 May 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 07:36 PM IST
सार

भालोट ब्रांच नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के हाथ-पांव बंधे हुए थे जिससे जाहिर होता है कि युवक की हत्या की गई है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Body of a young man was found in the Bhalot branch canal in Rohtak
नहर में मिला युवक का शव - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

भालोट ब्रांच नहर में रविवार को एक युवक का हाथ-पांव बंधा हुआ शव मिला। युवक का शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा। आईएमटी थाना पुलिस ने जिलेभर के थानों में शव मिलने की सूचना प्रसारित कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सुलझा रही हत्या की गुत्थी 

जानकारी के मुताबिक रविवार को 35 साल के युवक का शव थाना आईएमटी क्षेत्र में पानी में उतराता हुआ दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला। घटना की सूचना पर एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया टीम के साथ पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक के हाथ-पांव बंधे थे। हालांकि जूतों से लेकर कपड़े सभी पूरे शरीर पर मौजूद थे और युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं था। पुलिस कहना है कि युवक की हत्या की गई है। अब यह जांच का विषय है कि उसकी हत्या आरोपियों ने कैसे की। 
विज्ञापन


 डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया युवक के हाथ-पैर बंधा शव भालोट ब्रांच में मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। हत्या कैसे की गई है, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Haryana: पानीपत में पीर बाबा पर रहने वाले साधू की गर्दन रेतकर हत्या, नौल्था गांव में ITI के सामने हुई वारदात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed