फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blueprint for preparation of elections of Jat organization ready: Dr. Navneet

जाट संस्था के चुनाव की तैयारी का खाका तैयार : डॉ. नवनीत

Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Blueprint for preparation of elections of Jat organization ready: Dr. Navneet
31सीटीके29...जाट संस्था के चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रसाशक के ओएसडी बैठक करते। स्रोत: स्वयं
रोहतक। उत्तर भारत की सबसे प्राचीन जाट शिक्षण संस्था रोहतक के कॉलेजियम सदस्यों के 4 फरवरी को होने वाले चुनाव की तैयारी का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। संस्था के 95 कॉलेजियम के लिए चुनाव होगा और 10 कॉलेजियम में सदस्यों का निर्विरोध चयन किया जा चुका है। संस्था प्रशासक के ओएसडी डॉ. नवनीत अहलावत ने बुधवार को बैठक के दौरान यह बात कहीं।
विज्ञापन

डॉ. नवनीत अहलावत ने बताया कि सभी कॉलेजियम के लिए चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जाएंगे। इस चुनाव में 8523 आजीवन सदस्य मतदान के लिए पात्र हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया कि संस्था के सभी स्कूलों व कॉलेजों में 95 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पोलिंग स्टेशनों की समस्त जानकारी संस्था की वेबसाइट www.jesrohtak.org पर उपलब्ध है। वोटिंग के लिए आने वाले सदस्यों के लिए संस्था द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र साथ लेकर आना जरूरी है। पहचान पत्र के बगैर मतदान नहीं किया जा सकेगा। वहीं पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों और आसपास सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंधन प्रशासन द्वारा किए जाएंगे। अब 95 कॉलेजियम के लिए 250 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है।
विज्ञापन


आमजन की सुविधा के लिए सभी तैयारी पूरी
आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव के दौरान ड्यूटी लगाई गई है। उनके लिए भी पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिला प्रशासन का चुनाव तैयारियों को लेकर पूर्ण सहयोग मिल रहा है। एडीसी महेश कुमार का सुपर विजन एवं सहयोग चुनाव को संपन्न करवाने के लिए दिन रात चुनाव प्रक्रिया में शामिल लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed