फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP workers arrived in the meeting with drums

Rohtak News: बैठक में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 26 Feb 2023 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP workers arrived in the meeting with drums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम । भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय में शमशेर खरकड़ा की अध्यक्षता में हुई। भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता को क्रांति चौक से लेकर कार्यालय तक ढोल की थाप के साथ लेकर पहुंचे। इस समय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम जनता को प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्य शैली पसंद आ रही है। देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार समाप्त किया जा रहा है।

शमशेर खरकड़ा ने हरियाणा बजट 2023-24 से ब्लॉक समिति सदस्य, पार्षद, सरपंचों व पंचों को अवगत करवाया। साथ में 2024 के चुनाव की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते हुए कहा कि हर एक पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। मनोहर सरकार ने सड़क, हाईवे व रेल योजना देकर महम के विकास की गति देने का काम किया। 32.85 करोड़ रुपये का 2015 में मनोहर सरकार ने रेल लाइन का बजट पास किया। क्षेत्र से गुजरने वाली राजा वाली सड़क को पक्का किया तथा 152 डी ग्रीन एक्सप्रैसवे बनाया, जिससे ढाई घंटे में चंडीगढ़ से महम पहुंचा जा रहा है। सरकार किसान, मजदूर, पिछड़ा, व्यापारी व गरीब वर्ग को उठाने वाली सरकार है। 2024 का चुनाव भारत में मोदी, हरियाणा में मनोहर लाल की कार्यप्रणाली से महम में भी कमल का फूल खिलेगा। इस अवसर पर महंत सतीश दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, राजवीर आर्य, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, जिला सचिव मीना वाल्मीकि, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवदीप राठी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि एडवोकेट अशोक सिवाच, नगरपालिका उप प्रधान बसंत लाल गिरधर, सतवीर भराण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed