फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bjp should face problem form froud case

हुड्डा के खिलाफ झूठी एफआईआर के भाजपा को भुगतने होंगे परिणाम

Mon, 28 Dec 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 28 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
bjp should face problem form froud case
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ झूठी एफआईआर बदले की राजनीति की
विज्ञापन
तहत दर्ज कराई गई है। लेकिन भाजपा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। भाजपा सरकार ओच्छी और बदले की भावना से प्रेरित राजनीति कर रही है। सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ भी झूठे मुकदमे बनाने का काम किया जा रहा है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का।

पायलट रविवार को कलानौर के वार्ड 14 में पंचायती गुर्जर धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर सभा में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देकर देश को आजाद करवाने में कुर्बानी देने वाली कांग्रेस का अपमान कर घटिया राजनीति कर रहे हैं।

 भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में देश में जातीय दंगे, उग्रवाद और महंगाई में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा पर अकेला दीपेंद्र हुड्डा भारी है। यही कारण है कि भाजपा ने बाढ़सा में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम में उनका न्यौता ऐन मौके पर रद कर दिया। इससे उनकी नही भाजपा की फजीहत हुई है।

भाजपा झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई है। आज अगर चुनाव होते हैं तो भाजपा को अपनी औकात का पता लग जाएगा। भाजपा ने 100 दिन में काला धन वापस लाने की बात कही थी, लेकिन जनता को धोखा दिया गया। हकीकत सबके सामने है न काला धन आया और न ही नौकरी मिली। किसान फसलों के दाम गिरने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री देश की कम विदेश की ज्यादा चिंता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed