फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP President JP Nadda Road show in Rohtak all update

Rohtak: भूपेंद्र हुड्डा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा-उन्हें अपना बेटा चाहिए पर देश को चाहिए मोदी

Tue, 21 May 2024 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 01:26 PM IST
सार

रोहतक लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की जनसभा के बाद सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की रैली हुई।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda Road show in Rohtak all update
रोहतक में जेपी नड्डा का रोड शो - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को रोहतक पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना बेटा चाहिए, जबकि रोहतक की जनता को तीसरी बार मोदी सरकार चाहिए। 

विज्ञापन



विज्ञापन


नड्डा ने मंगलवार को रोहतक में पावर हाउस चौक से आंबेडकर चौक तक भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के लिए रोड शो किया। सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर नड्डा पावर हाउस चौक पर पहुंचे और रथ पर सवार हुए। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उनका स्वागत किया। भीषण गर्मी के बीच रोड शो मेडिकल मोड़ की तरफ आगे बढ़ा। गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। महिला कार्यकर्ता भगवा साड़ी में नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल मोड़ से आगे डी पार्क, बजरंग भवन फाटक, कोआपरेटिव सोसायटी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय, अशोका चौक, सुभाष चौक व आंबेडकर चौक पर स्वागत हुआ। 2.3 किलोमीटर का रास्ता कार से 8 मिनट में पूरा होता है, जो 1 घंटा 17 मिनट बाद करीब 12 बजे पूरा हुआ। 

बिना माइक नड्डा ने लगवाए कार्यकर्ताओं से नारे 
आंबेडकर चौक पर रथ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना माइक ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रास्ते में मैंने कहीं लिखा देखा है कि अबकी बार मेट्रो रोहतक पार। ऐसा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केवल बेटा चाहिए, जबकि रोहतक को तीसरी बार मोदी सरकार चाहिए। इसके बाद नड्डा ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और जींद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed