{"_id":"664c336fc75da8f1d806806b","slug":"bjp-president-jp-nadda-road-show-in-rohtak-all-update-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: भूपेंद्र हुड्डा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा-उन्हें अपना बेटा चाहिए पर देश को चाहिए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: भूपेंद्र हुड्डा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा-उन्हें अपना बेटा चाहिए पर देश को चाहिए मोदी
Tue, 21 May 2024 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 01:26 PM IST
सार
रोहतक लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की जनसभा के बाद सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की रैली हुई।
विज्ञापन
रोहतक में जेपी नड्डा का रोड शो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को रोहतक पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना बेटा चाहिए, जबकि रोहतक की जनता को तीसरी बार मोदी सरकार चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नड्डा ने मंगलवार को रोहतक में पावर हाउस चौक से आंबेडकर चौक तक भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के लिए रोड शो किया। सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर नड्डा पावर हाउस चौक पर पहुंचे और रथ पर सवार हुए। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके उनका स्वागत किया। भीषण गर्मी के बीच रोड शो मेडिकल मोड़ की तरफ आगे बढ़ा। गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। महिला कार्यकर्ता भगवा साड़ी में नजर आई।
विज्ञापन
मेडिकल मोड़ से आगे डी पार्क, बजरंग भवन फाटक, कोआपरेटिव सोसायटी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय, अशोका चौक, सुभाष चौक व आंबेडकर चौक पर स्वागत हुआ। 2.3 किलोमीटर का रास्ता कार से 8 मिनट में पूरा होता है, जो 1 घंटा 17 मिनट बाद करीब 12 बजे पूरा हुआ।
बिना माइक नड्डा ने लगवाए कार्यकर्ताओं से नारे
आंबेडकर चौक पर रथ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना माइक ही कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रास्ते में मैंने कहीं लिखा देखा है कि अबकी बार मेट्रो रोहतक पार। ऐसा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केवल बेटा चाहिए, जबकि रोहतक को तीसरी बार मोदी सरकार चाहिए। इसके बाद नड्डा ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और जींद के लिए रवाना हो गए।