{"_id":"5e07b9378ebc3e87d30c6262","slug":"bjp-meeting-in-feb-new-bjp-state-president-rohtak-news-rtk5345947138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में संगठन चुनाव को लेकर सीएम की बैठक, बोले- भाजपा को फरवरी तक मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में संगठन चुनाव को लेकर सीएम की बैठक, बोले- भाजपा को फरवरी तक मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 29 Dec 2019 01:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय बैठक में पहुंचे सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा को जनवरी माह के आखिरी सप्ताह या फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। शनिवार देर रात सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय मीटिंग ली। मीटिंग में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ, प्रदेश महासचिव एवं सांसद संजय भाटिया, संदीप जोशी व एडवोकेट वेदपाल, राजनीतिक सचिव किशन बेदी व अजय गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष अजय ने बताया पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई। जल्द मंडल अध्यक्षों का चयन होगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष चुने जाएंगे। जनवरी माह के आखिरी सप्ताह या फरवरी माह के पहले सप्ताह तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा।
विज्ञापन
मीटिंग के अंदर सीएम ने प्रदेश के अंदर मौजूदा सियासी हालत से लेकर भविष्य में पार्टी की रणनीति व कार्यक्रमों पर भी मंथन किया। इसके अलावा जोर दिया कि सीएए को लेकर लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा जनजागरण अभियान चलाएं। ताकि विपक्ष के बहकावे में लोग न आएं।
विज्ञापन
छात्र संगठन अनुशासन दिखाएं तो प्रत्यक्ष चुनाव में कोई दिक्कत नहीं
लिंगदोह कमेटी ने प्रत्यक्ष चुनाव नहीं कराने की बात कही है। यदि सभी छात्र संगठन अनुशासन दिखाएं तो प्रत्यक्ष चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है। शनिवार को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 51वें प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को प्रदेश में ‘रन फॉर यूथ एंड यूथ फॉर नेशन’ के तहत मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका है। शिक्षा और संस्कारों के आधार पर ही श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं। शिक्षण संस्थाएं जहां युवा वर्ग को शैक्षणिक माहौल प्रदान कर रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों से जुड़े कई सामाजिक संगठन संस्कार देने और युवाओं की दिशा निर्धारित कर उन्हें राष्ट्रहित के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।