{"_id":"68c9d5f776eb46271307ac8d","slug":"bjp-mandal-president-accused-of-embezzling-rs-3-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-728577-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
Wed, 17 Sep 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में लाखन माजरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान।
संवाद न्यूज एजेंसी
लाखन माजरा। खंड के गांव घरोंठी निवासी राज सिंह ने लाखन माजरा मंडल प्रमुख अमित चौहान पर खरखौदा के कार प्लांट में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
लाखन माजरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान का कहना है कि पार्टी का एक स्थानीय नेता उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगवाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
शिकायतकर्ता राज सिंह ने कहा कि भाजपा के लाखन माजरा मंडल प्रमुख अमित चौहान ने उनके बेटे को नियमित नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके लिए छह लाख रुपये मांगे गए। सौदे के तहत तीन लाख रुपये पहले दे दिए और शेष राशि नौकरी मिलने के बाद देने की बात हुई।
विज्ञापन
बाद में बेटे को नौकरी मिली न रुपये। यह रकम किसी से उधार ली थी। यह राशि ब्याज सहित चुकाने का दबाव है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि आत्महत्या करने के कगार पर हूं। भाजपा नेताओं को अपने पैसे वापस पाने में मदद करने के लिए पत्र लिखा है।