{"_id":"66004a17918cb6f71e054383","slug":"bjp-lok-sabha-candidates-from-sonipat-rohtak-kurukshetra-and-hisar-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, सोनीपत, हिसार, रोहतक और कुरुक्षेत्र से इन्हें बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, सोनीपत, हिसार, रोहतक और कुरुक्षेत्र से इन्हें बनाया उम्मीदवार
Sun, 24 Mar 2024 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:13 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। होली वाले दिन भाजपा ने चार प्रत्याशियों की घोषणा की है। तीन नए चेहरों पर भाजपा ने विश्वास जताया है।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा, नवीन जिंदल, रणजीत चौटाला, मोहनलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काफी मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से लोकसभा सीटों पर बचे हुए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला को भाजपा ज्वाइन करते ही टिकट मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। इनमें करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल, अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन
रोहतक से फिर अरविंद शर्मा, इस बार भी हो सकती है हॉट सीट
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रोहतक के टिकट को लेकर हो रही देरी पर सभी की इस सीट पर नजर थी। यहां मुकाबला पिछली बार की तरह इस बार भी दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस की ओर से संभावित प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। वह पिछली बार काफी कम अंतर से हारे थे।
रमेश कौशिका का कटा टिकट
भाजपा ने सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट काट दिया है। वहीं हिसार से बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में जा चुके हैं तो उनकी जगह इस बार रणजीत चौटाला को टिकट दिया गया है। कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी को सीएम बनाए जाने के बाद यहां से भी सांसद के लिए नया चेहरा आया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भाजपा ने कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है।
कुरुक्षेत्र में तीन बड़े नाम
कुरुक्षेत्र का रण भी इस बार दिलचस्प होगा। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला, इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशी गुप्ता व अब भाजपा से नवीन जिंदल मैदान में आ गए हैं। यहां का चुनावी रण सज गया है।