फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP-JJP failed, I will tell in every corner: Omprakash Chautala

भाजपा-जजपा विफल, हर हलके में जाकर बताऊंगा : ओमप्रकाश चौटाला

Wed, 09 Feb 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP failed, I will tell in every corner: Omprakash Chautala
बहलबा में जनसभा को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो। संवाद
महम। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा व जजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उनके ही हलके में लोगों ने उतरने नहीं दिया। साथ ही कांग्रेस ने उनको राजनीतिक द्वेष के चलते जेल भिजवाया था। अब फिर लोग इनेलो की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। चौटाला मंगलवार को महम हलके के कार्यकर्ताओं को बहलबा गांव में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि उन्हाेंने सत्ता में रहते हुए आपके द्वार कार्यक्रम चलाया था। वे बतौर मुख्यमंत्री रहते हर गांव में गए थे, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उसके अपने विधानसभा क्षेत्र में ही जनता ने हेलिकॉप्टर से नहीं उतारने दिया। इससे यह सिद्ध होता है कि जनता अब इस राज से छुटकारा पाना चाहती है। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र को पूरा नहीं किया है। बल्कि, सरकार ने इस तरह के कानून बनाए, जिससे हर वर्ग के लोग दुखी और परेशान हुए। चाहे वह नोटबंदी का मामला हो या जीएसटी का। ऐसे कानून बनाए जाएं, जिससे योजनाबद्ध तरीके से सारी दौलत 15 से 20 बड़े औद्योगिक घरानों के पास आ जाए। लोग सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं और वे इनेलो की नीतियों में विश्वास करने लगे हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष भावना के कारण काटनी पड़ी सजा
चौटाला ने कहा कि उनको दस साल की सजा राजनीतिक द्वेष भावना के कारण काटनी पड़ी। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। वे जब पहली बार जेल से रिहा हुए तो सबसे पहले किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे किसानों से मिलने के लिए गए। इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व जिला प्रधान सतीश राठी सहित कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed