फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is my mother, I never turned my back on the party: Grover

भाजपा मेरी मां है, मैंने कभी पार्टी से पलटी नहीं मारी : ग्रोवर

Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP is my mother, I never turned my back on the party: Grover
अमरुत प्रोजेक्ट में घोटाले के सांसद सबूत लेकर आएं। जिस एजेंसी से जांच की बात कहेंगे, उसी से कराएंगे। मैंने 1971 से जनसंघ से यात्रा शुरू की है और उस समय सत्ता कोसों दूर थी। मैंने कभी पार्टी से पलटी नहीं मारी है। यह बात सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कही।
विज्ञापन

पहरावर में रविवार को आयोजित परशुराम जयंती समारोह में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर पर जमकर कटाक्ष करने के साथ आरोप लगाए थे। सोमवार को जब वार्ता की तो मनीष ग्रोवर ने कई सवालों के जवाब में कहा कि वही बताएंगे कि कहां पहरावर का मामला रुका है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सांसद हमारे पूजनीय हैं। मैं ब्राह्मण समाज को पूजता हूं।
विज्ञापन

सांसद के अमरुत प्रोजेक्ट में घोटाले की बात मुख्यमंत्री के सामने और जयंती समारोह में उठाने के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सबूत लेकर आएं। वह जिस एजेंसी से जांच कराने की बात कहेंगे, उसी से जांच करवाई जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या सत्तादल के सांसद को जांच कराने के लिए भी सबूत लेकर आने होंगे। सांसद का पद गरिमामयी होती है और उनके कहने पर जांच हो सकती है तो ग्रोवर ने कहा कि जब कोई चीज होती है तो उसका तथ्य भी होता है, वह तथ्य लाकर दें। उन्होंने कहा कि मैं 1971 से 2022 तक भाजपा में हूं और पार्टी मेरी मां है। मैं कभी अपनी मां के साथ बेईमानी नहीं कर सकता हूं। मैंने कभी पार्टी से पलटी नहीं मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed