फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP emphasizes on strengthening the organization further

Rohtak News: भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

Sun, 07 Jun 2026 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP emphasizes on strengthening the organization further
21-भाजपा कार्यालय मंगल कमल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उप​स्थित जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढ
रोहतक। भाजपा जिला इकाई की ओर से पार्टी कार्यालय मंगल कमल में कलानौर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष झज्जर बिजेंद्र दलाल ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक नागेंद्र शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, कलानौर विधानसभा संयोजक रेणु डाबला ने क्षेत्र में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, पंकज भारद्वाज, डॉ. अशोक रंगा, अभिनंदन भारद्वाज, नितिन जैन, ज्योत्सना रोहिल्ला, गीता अहल्यान, कुलदीप कौशिक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed