फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bima Sakhi Yojana will prove to be a milestone in the overall development of women power: Dr. Sudha

बीमा सखी योजना नारी शक्ति के समग्र विकास में मील का पत्थर सबित होगी : डाॅ. सुधा

Sat, 07 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bima Sakhi Yojana will prove to be a milestone in the overall development of women power: Dr. Sudha
07सीटीके27..कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की
रोहतक। केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डाॅ. सुधा यादव ने कहा कि बीमा सखी योजना नारी शक्ति के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. सुधा ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन

डाॅ. यादव शनिवार को रोहतक पहुंची और कलानौर विधानसभा व रोहतक शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में डाॅ. सुधा यादव ने 9 दिसंबर को पानीपत में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। दोनों ही बैठकों में डाॅ. सुधा यादव ने कार्यकर्ताओं से 9 दिसंबर को पानीपत में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डाॅ. सुधा यादव ने कहा कि हमारे लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने बीमा सखी योजना को शुरू करने के लिए हरियाणा को चुना। डाॅ. यादव ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, निवर्तमान डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, प्रदेश प्रमुख महासंपर्क अभियान नागेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कवल सिंह सैनी, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, राजबाला चहल, जिला महामंत्री आशा शर्मा, सुखबीर चंदोलिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, जिला उपाध्यक्ष बीर सिंह हुड्डा, उदयभान मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed