{"_id":"65c3d73b6f18e81376050586","slug":"bilaspurs-lion-will-come-to-the-zoo-sudha-or-chhoti-will-get-a-life-partner-rohtak-news-c-17-roh1020-354260-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चिड़ियाघर में आएगा बिलासपुर का शेर, सुधा या छोटी को मिलेगा जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चिड़ियाघर में आएगा बिलासपुर का शेर, सुधा या छोटी को मिलेगा जीवन साथी
Thu, 08 Feb 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले के लघु चिड़ियाघर में वन्य प्राणी विभाग की ओर से लगातार नए महमान लाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस महीने लघु चिड़ियाघर में एक और नया मेहमान लाया जा रहा है। वर्तमान में लघु चिड़ियाघर में शेर के बने बाड़े में एक बब्बर शेर धीरा और दो शेरनियां सुधा और छोटी रह रहे हैं। बिलासपुर से आने वाला बब्बर शेर कुछ ही दिनों में लघु चिड़ियाघर में दहाड़ता हुआ नजर आएगा, जिसका सुधा व छोटी से एक के साथ जोड़ा बनाया जाएगा।
इस महीने में आने वाले नए मेहमान के बिलासपुर से लाने की और चिड़ियाघर में रहने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अभी तक लगभग हजार वर्ग मीटर के बाड़े में रह रहे शेर और दोनों शेरनियों के बाड़े को बीच में से दीवार और उसके ऊपर जाल लगाकर दो भागों में विभाजित कर दिया गया है। अब चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों को देखने आए पर्यटकों को शेर के दो बाड़े देखने को मिलेंगे। एक बाड़े में धीरा और एक शेरनी रहेंगे और दूसरे बाड़े में आने वाला नया बब्बर शेर और दूसरी शेरनी रहेगी। अभी प्रशासन की ओर से इस बात का फैसला नहीं किया गया है कि नए शेर का दोनों शेरनियों में किसके साथ जोड़ा बनाया जाएगा।
वर्जन
लघु चिड़ियाघर में वर्तमान में 100 से अधिक विभिन्न वन्य प्राणी रह रहे हैं, जिनमें शेर परिवार में एक बब्बर शेर धीरा और दोनों शेरनियों सुधा और छोटी मौजूद हैं। इन्हें सप्ताह में तीन दिन बकरी का मीट और तीन दिन चिकन दिया जाता है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए चिड़ियाघर में आगामी और नए मेहमान प्रशासन लाएगा।
विज्ञापन
- देवेंद्र हुड्डा, इंसपेक्टर, लघु चिड़ियाघर, वन्य प्राणी विभाग।