{"_id":"62c1eef053beac21ba6b8951","slug":"bike-riding-youth-snatched-rs-6200-from-former-sub-inspector-rohtakcity-news-rtk6513301188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सब इंस्पेक्टर से बाइक सवार युवकों ने छीने 6200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सब इंस्पेक्टर से बाइक सवार युवकों ने छीने 6200 रुपये
विज्ञापन
रोहतक। दिनदहाड़े रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवक सनसिटी में एसपी कार्यालय में तैनात रहे पूर्व सब इंस्पेक्टर रणधीर भारद्वाज से 6200 रुपये की नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई है।
पुलिस के मुताबिक उत्तम विहार निवासी रणधीर भारद्वाज ने बताया कि वे रोहतक पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्य क्लर्क के तौर पर भी तैनात थे। अब भगवान परशुराम जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष भी हैं। रविवार को बेटे से मिलने के लिए सनसिटी में स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसके लिए सुखपुरा चौक से फल खरीदे। जब सनसिटी में एक निर्माणाधीन मकान के बाहर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। सबसे पहले युवकों ने स्कूटी के आगे बाइक अड़ा दी और प्रमोद का पता पूछा। उसने कहा कि मैं किसी प्रमोद को नहीं जानता। तभी एक युवक नीचे उतरा और जेब के अंदर से 6200 रुपये के करीब की नकदी निकाल ली। इसके बाद मौके से भागने लगे। तभी निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे श्रमिकों ने आवाज दी और उसने भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक फरार होने में कामयाब रहे। मामले की जांच कर रहे बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि झपटमारी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द युवकों को काबू करेंगे।
सुखपुरा चौक से कर रहे थे पीछा
रणधीर भारद्वाज ने बताया कि उसने सुखपुरा चौक पर जब फल खरीदे, तब जेब से पैसे निकाल कर दिए थे। शक है कि उसी समय युवकों की नजर पैसों पर पड़ गई। इसके बाद वे पीछा करने लगे। सनसिटी में आकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद जेब से नकदी निकाल कर ले गए।