फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riding miscreants shot hotelier of Sampla, he is serious

Rohtak News: बाइक सवार बदमाशों ने सांपला के होटल कारोबारी को मारी गोली, गंभीर

Tue, 03 Jun 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 03 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot hotelier of Sampla, he is serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिद्वार/सांपला। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी में सरेराह मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम खा रहे रोहतक के सांपला निवासी होटल कारोबारी अरुण कुमार पर गोलियां चला दीं। दो गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में कारोबारी को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की शाम की है। खड़खड़ी में कैलाश गली के बाहर एक युवक अपने साथी के एक ठेली के पास खड़े होकर आइसक्रीम खा रहे थे। इसी बीच सूखी नदी की तरफ से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली युवक के हाथ और दूसरी पीठ में लगी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

सरेराह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दूधाधारी चौक की तरफ से होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को उसके साथी आनन-फानन रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल में लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाल रितेश शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। टीम को दो खोखे बरामद हुए हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सांपला के वार्ड 10 निवासी अरुण पुत्र सत्यवान को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस-सीआईयू की टीमें लगाई गई हैं। होटल कारोबारी पर हमला करने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है।
----------------------
एक माह पहले उत्तरी हरिद्वार में होटल लीज पर लिया
पुलिस की जांच में सामने आाय है कि गोली लगने से घायल अरुण ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उत्तरी हरिद्वार में ही चेतन ज्योति आश्रम के पास खन्ना रेजिडेंसी होटल लीज पर लिया है। करीब एक साल के लिए लीज पर लिए गए होटल का संचालन करने के लिए अरुण अपने दोस्त के साथ यहीं रह रहा है।
-----------------------
बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे बदमाश
वारदात को अंजाम देने आए बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दूधाधारी चौक की तरफ से होते हुए फरार हो गए। आरोपी मुखिया गली के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

-----------------------

घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस-सीआईयू की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed